लाइव न्यूज़ :

पटनाः बालू लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट, 5 मजदूर जिंदा जले, कई की हालत गंभीर, करीब 20 लोग सवार थे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2022 17:22 IST

बिहार के पटना का मामला है. घटना गंगा-सोन नदी में नाव पर खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने के कारण बताया जा रहा है. नाव पर सवार सभी लोग मजदूर थे.

Open in App
ठळक मुद्देबुरी तरह जल गए शवों को अपने कब्जे में ले लिया है.मामले की जांच की जा रही है.हादसे में जले मजदूरों के शवों को पहचानना मुश्‍क‍िल हो रहा था.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में अवैध रूप से बालू लदे एक नाव पर जोरदार धमाका होने से आज 5 मजदूरों की झुलस कर मौत हो गई, जबकि कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नाव पर करीब 20 लोग सवार बताये जा रहे हैं. घटना गंगा-सोन नदी में नाव पर खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने के कारण बताया जा रहा है. नाव पर सवार सभी लोग मजदूर थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने बुरी तरह जल गए शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि हादसे में जले मजदूरों के शवों को पहचानना मुश्‍क‍िल हो रहा था. हालांक‍ि घटनास्‍थल पर मौजूद अन्‍य नावों में तैनात मजदूरों की सहायता से मृतकों की पहचान हो गई है. मरने वालों में एक झारखंड का जबकि शेष स्‍थानीय निवासी हैं. घटनास्‍थल से थोड़ी ही दूरी पर सोन नदी गंगा से मिलती है.

यह घटना मनेर के रामपुर दियारा में हुई. जिस नाव में विस्फोट हुआ है, उसपर अवैध ढंग से बालू लदा हुआ था. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है. यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. नाव पर सवार सभी लोग बालू मजदूरी करके नाव पर खाना पका रहे थे.

जानकारों के अनुसार अवैध बालू खनन में लगी बड़ी-बड़ी नावों पर मजदूरों के रहने-खाने का भी इंतजाम रहता है. मजदूर नावों पर गैस चूल्‍हा इस्‍तेमाल कर खाना बनाते और खाते हैं. ऐसी ही एक नाव पर खाना बनाने के क्रम में आग लग गई. इसके बाद सिलेंडर फट गया. इस हादसे में नाव पर मौजूद मजदूर जिंदा जल गए. नाव पर जले शवों की बहुत ही भयावह तस्‍वीरें सामने आई हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?