लाइव न्यूज़ :

Patna Crime News: नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेकर 55 लाख रुपया हड़पा, बीओआई मैनेजर धीरज कुमार महाराज ने 16 जालसाज खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2023 16:46 IST

Patna Crime News: मामले को लेकर बीओआई ढीबर शाखा के मैनेजर धीरज कुमार महाराज ने 16 जालसाज खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस बाढ़ थाने में दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। सुमित कुमार के द्वारा ही नकली को असली सोना बताकर मूल्यांकन रिपोर्ट बैंक को दी गई थी।पुलिस अभी इस मामले की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि उससे पहले एक दूसरा मामला सामने आ गया है।

Patna Crime News: बिहार में जालसाजों की जालसाजी से बैंक भी अछूता नहीं रह पा रहा है। इसी कड़ी में नकली पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से सोना के बदले नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेकर 55 लाख रुपया हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले की जांच संबंधित बैंक के साथ ही पुलिस की टीम शुरू कर दी है।

वहीं मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इस मामले को लेकर बीओआई ढीबर शाखा के मैनेजर धीरज कुमार महाराज ने 16 जालसाज खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस बाढ़ थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में शातिर गोल्ड वैलुअर बख्तियारपुर के हकीकतपुर के ईशा ज्वेलर्स के संचालक सुमित कुमार के द्वारा ही नकली को असली सोना बताकर मूल्यांकन रिपोर्ट बैंक को दी गई थी।

इसी रिपोर्ट के आधार पर बैंक के द्वारा आंख मूंदकर लोन निर्गत किया गया। सुमित पर कई केस दर्ज हो चुके हैं। बताया जाता है कि वर्ष 2021 और 22 में 16 खाताधारकों को गोल्ड लोन स्वीकृत किया गया था, जिसमें नकली सोना जमा करके लोन पास किया गया था। मामले का खुलासा होने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के उच्च अधिकारियों ने भी इस सनसनीखेज मामले की विभागीय जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने शातिर जालसाजों और बेलुअर सुमित कुमार को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। अभी सभी आरोपी फरार हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से नकली सोना के बदले गोल्ड लेने का मामला सामने आया था। पुलिस अभी इस मामले की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि उससे पहले एक दूसरा मामला सामने आ गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली