लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के शराब कारोबारी अजीत खलील उर्फ जित्ता पानीपत में अरेस्ट, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2021 18:23 IST

बिहार में शराबबंदीः आइजी मद्य निषेध अमृतराज ने बताया कि गिरफ्तार शराब सप्लायर पर बिहार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भेजने का आरोप है.

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज में पकडे़ गए एक ट्रक शराब की खेप में उसका नाम आया था. विशेष टीम लगाई गई थी. इसी सिलसिले में आरोपित को पकड़ा गया है.बिहार पुलिस उसे तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना आई है. यहां उससे पूछताछ की जाएगी.

पटनाः बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के बडे़ शराब सप्लायर अजीत खलील उर्फ जित्ता को गिरफ्तार किया है. कारण कि सूबे में शराबबंदी के वावजूद शराब की खपत बढ़ती जा रही है.

चोरी चुपके किया जानेवाला ये कारोबार अपराधियों के लिए सबसे बड़ा व्यापार बन गया है. आज पुलिस ने लंबे समय से बिहार में शराब की सप्लाई करने वाले हरियाणा के लेवल-1 के ठेकेदार अजित खलील को गिरफ्तार कर लिया है. मद्य निषेध इकाई की स्पेशल टीम ने अजीत खलिला को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है.

बिहार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भेजने का आरोप

आज दोपहर विमान से उसे पटना लाया गया है. आइजी मद्य निषेध अमृतराज ने बताया कि गिरफ्तार शराब सप्लायर पर बिहार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भेजने का आरोप है. पिछले दिनों गोपालगंज में पकडे़ गए एक ट्रक शराब की खेप में उसका नाम आया था. इसके बाद विशेष टीम लगाई गई थी. इसी सिलसिले में आरोपित को पकड़ा गया है. बिहार पुलिस उसे तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना आई है. यहां उससे पूछताछ की जाएगी.

अभी तक बिहार पुलिस स्थानीय स्तर पर ही शराब के अवैध कारोबार से जुडे़ अपराधियों और शराब सप्लायर को गिरफ्तार करती रही है. यह पहली बार है जब बिहार के बाहर से शराब भेजने वाले किसी बडे़ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार में सबसे अधिक हरियाणा की शराब की ही अवैध बिक्री होती है

इससे बिहार में शराब की अवैध बिक्री में कमी आने का अनुमान है. इसके अलावा बडे़ स्तर पर शराब के नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है. यह गिरफ्तारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में सबसे अधिक हरियाणा की शराब की ही अवैध बिक्री होती है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के लेवल-1 के शराब ठेकेदार अजित खलिल के पास सिर्फ हरियाणा के अंदर शराब कारोबार करने की अनुमति है. लेकिन यह लंबे समय से शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब की सप्लाई करता आ रहा है. बताया जाता है कि यह हर महीने 20 ट्रक शराब बिहार में सप्लाई करता है.

शराब तस्कर अबतक बिहार में सैकड़ों करोड़ रुपये की शराब खपा चुका

सूत्रों के अनुसार ये शराब तस्कर अबतक बिहार में सैकड़ों करोड़ रुपये की शराब खपा चुका है. शराब सप्लायर अजीत खलिल हरियाणा का दबंग शराब कारोबारी है. उसकी आधा दर्जन से अधिक शराब की दुकानें भी हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके पास सिर्फ हरियाणा के अंदर ही शराब बिक्री का लाइसेंस मिला था, मगर वह अवैध रूप से बिहार के कई जिलों में शराब की सप्लाई करता था.

पिछले दिनों उससे रंगदारी भी मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने पर उसपर हमला भी हो चुका है. उसे दो बॉडीगार्ड भी मिले थे. बिहार से मद्य निषेध के डीएसपी सुबोध और इंस्पेक्टर अबरार अहमद के साथ दो सब इंस्पेक्टर की एक टीम 31 जनवरी को बिहार से हरियाणा अजित खलील को गिरफ्तार करने हरियाणा गई थी. बुधवार को हरियाणा पुलिस की मदद से पानीपत जिले में छापेमारी करते हुए बिहार पुलिस की टीम ने अजित खलीला को गिरफ्तार किया था.

शराब का कारोबार करने वाले अजित खलील का राज एक ट्रक ड्राइवर ने खोल दिया

बताया जाता है कि लंबे समय में बिहार में अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने वाले अजित खलील का राज एक ट्रक ड्राइवर ने खोल दिया. दरअसल, गोपालगंज जिले के कुचायकोट में कुछ महीने पहले मद्य निषेध और लोकल पुलिस की टीम ने छापेमारी कर हरियाणा से आई एक ट्रक शराब जब्त की थी.

इस दौरान पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों ने पूछताछ में हरियाणा के ही रहने वाले लेवल-2 के शराब ठेकेदार उपेंद्र उर्फ भूपी और अजित खलीला का नाम लिया था. जिसके बाद पुलिस ने भूपी को गिरफ्तार किया और फिर उसने पूछताछ में बिहार पुलिस को बताया कि वह अजित खलील से शराब लेता है और उसे दोनों मिलकर बिहार में अवैध रुप से सप्लाई करते हैं. इसके बयान के आधार पर बिहार पुलिस ने कोर्ट से वारंट हासिल किया और फिर हरियाणा पुलिस की मदद से अजित खलिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली