लाइव न्यूज़ :

Patna Asara Griha: 7 नवंबर की सुबह खिचड़ी खाने उल्टी शुरू, कई लड़कियां बेहोश?, दो की मौत, 9 की हालत गंभीर, एडीएम के नेतृत्व में जांच के लिए कमेटी गठित

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2024 15:22 IST

Patna Asara Griha: पीएमसीएच में लड़कियों की देखभाल के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से चार काउंसलर को रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह सभी लड़कियों ने खिचड़ी खाई जिसके बाद सभी एक के बाद बेहोश होने लगी।आनन फानन में लड़कियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पीएमसीएच में भर्ती सभी लड़कियों के पेट खराब थी।

Patna Asara Griha:बिहार की राजधानी पटना के आसरा गृह में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 9 लड़कियों को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने एडीएम के नेतृत्व में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। पहली लड़की की मौत 7 नवंबर को हो गई थी। वहीं दूसरी लड़की की मौत 10 नवंबर को हुई। घटना के बाद आसरा गृह में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह सभी लड़कियों ने खिचड़ी खाई जिसके बाद सभी एक के बाद बेहोश होने लगी।

आनन फानन में लड़कियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पीएमसीएच में भर्ती सभी लड़कियों के पेट खराब थी। उन्हें उल्टियां हो रही थी और बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वहीं पीएमसीएच में लड़कियों की देखभाल के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से चार काउंसलर को रखा गया है। घटना के बाद पटना जिला प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया।

एडीएम के नेतृत्व में गठित जांच टीम की प्रथम दृष्टया में एजेंसी की गड़बड़ी सामने आई है। जिलाधिकारी पटना ने जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई करने की बात कही है। पीएमसीएच में इलाजरत एक लड़की ने बताया कि सात नवंबर की सुबह खिचड़ी खाने के बाद उल्टी होने लगी। धीरे-धीरे कई लड़कियां बेहोश हो गईं। आसरा गृह में सभी लड़कियों का प्राथमिक उपचार किया गया।

लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। आनन-फानन में लड़कियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जिस दिन लड़कियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, उसी दिन एक लड़की की मौत हो गई थी। दूसरी लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 30 से अधिक लोग खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़ गए थे, जिसमें 9 की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इस मामले की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई कर दी गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लगा रहा है कि जिस एजेंसी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उसकी लापरवाही सामने आई है। इस बीच कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली