लाइव न्यूज़ :

गुस्‍साई पत्नी ने आधी रात को पति का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काटा, दर्द से छटपटाते हुए शख्स थाने पहुंचा, वजह जान पुलिस हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2021 19:37 IST

पत्‍नी के हमले से गुस्‍साए शख्‍स ने भी विरोध में हमला कर उसे जख्‍मी कर दिया. इसके बाद दर्द से छटपटाते हुए अवस्‍था में वह भाग कर थाने पहुंचा.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया.पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित शख्‍स और उसकी पत्‍नी के संबंध काफी दिनों से खराब थे.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. यहां गुस्से में आगबबूला एक पत्नी ने आधी रात को अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही धारदार हथियार से काट दिया.

पत्‍नी के हमले से गुस्‍साए शख्‍स ने भी विरोध में हमला कर उसे जख्‍मी कर दिया. इसके बाद दर्द से छटपटाते हुए अवस्‍था में वह भाग कर थाने पहुंचा. पुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित शख्‍स और उसकी पत्‍नी के संबंध काफी दिनों से खराब थे. इसको लेकर कई दफे पंचायती भी हुई थी और जान-पहचान के लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था. इस हादसे में घायल पत्‍नी का इलाज फुलवारीशरीफ पीएचसी में कराया गया. बताया जा रहा है कि महज मामूली से आपसी विवाद को लेकर पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया.

घटना के बारे में बताया जाता है कि रात को दंपती एक साथ सोए थे। रात के तीन बजे पति पूरी तरह नींद में चला गया तो अचानक पत्‍नी ने उस पर हमला कर दिया. दर्द और खून निकलने पर पति की नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी के हाथ चाकू है. इसके बाद वह तत्‍काल भागते हुए घर से भागा और भागते हुए पुलिस थाना में पहुंचा.

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. काफी अधिक खून निकल जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, सुबह वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पीइत के घर पहुंचे.

तब तक पति के साथ झगडे़ में घायल पत्‍नी घर में ही पडी थी. उसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा. फुलवारीशरीफ के थानेदार ने बताया कि घायल शख्‍स की हालत ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा. फिलहाल आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है. पहले भी कई बार दंपति के बीच विवाद हो चुका था. घटना के पीछे की वजह तलाशी जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए