लाइव न्यूज़ :

पटनाः 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद, तीन थोक कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, टैक्स चोरी का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2025 15:01 IST

Patna: वाणिज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी विगत गुरुवार की दोपहर शुरू की गई थी, जो शुक्रवार की शाम तक जारी रही।

Open in App
ठळक मुद्दे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों स्वर्ण व्यापारियों से पेनाल्टी भी वसूल की जाएगी।सोना और चांदी से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, तो तीनों कारोबारियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए।बिना वैध बिल और जीएसटी भुगतान के सोना-चांदी की भारी मात्रा में खरीद-बिक्री की जा रही थी।

Patna:बिहार में वाणिज्य कर विभाग ने राजधानी पटना के बाकरगंज स्थित सर्राफा मंडी में स्वर्णाभूषण के तीन थोक कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद किया है। यह कार्रवाई बिना किसी कागजात और बिल के सोना और चांदी की खरीद-बिक्री कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी को लेकर की गई है। बेहिसाब लेन-देन और कर चोरी की पुख्ता सूचना पर की गई के दौरान टीम ने जब सोना-चांदी की खरीद बिल और दूसरे दस्तावेज की मांग तो तीनों कारोबारियों ने हाथ खड़े कर दिए। विभाग ने इन तीन स्वर्ण कारोबारियों से फिलहाल दो करोड़ रुपए के टैक्स की वसूली कर ली है। जबकि शेष बकाए टैक्स की सूद समेत वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों स्वर्ण व्यापारियों से पेनाल्टी भी वसूल की जाएगी।

वाणिज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी विगत गुरुवार की दोपहर शुरू की गई थी, जो शुक्रवार की शाम तक जारी रही। जांच टीम ने जब इन तीनों स्वर्ण कारोबारियों के ठिकानों से जब्त की गई सोना और चांदी से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, तो तीनों कारोबारियों ने अपने हाथ खड़े कर दिए।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाकरगंज इलाके में लंबे समय से बिना वैध बिल और जीएसटी भुगतान के सोना-चांदी की भारी मात्रा में खरीद-बिक्री की जा रही थी। इस सूचना को सत्यापित करने के लिए विभाग की विशेष अन्वेषण शाखा ने व्यापक आंकड़े और डिजिटल साक्ष्य इकट्ठा किए थे।

इन साक्ष्यों के आधार पर ही गुरुवार को यह कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी के दौरान जिन व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनके व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण का कार्य अभी जारी है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में बाकरगंज के कई और बड़े स्वर्ण कारोबारी भी लपेटे में आ सकते हैं। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि यह किसी संगठित कर चोरी गिरोह का तो हिस्सा तो नहीं है। इस कर चोरी के रैकेट में शामिल अन्य लोगों और सप्लायर्स की पहचान कर उन्हें भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारजीएसटीपटनाआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो