लाइव न्यूज़ :

पश्चिम वर्धमानः प्रोफेसर के खिलाफ बांग्लादेशी छात्रा ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, बंगाल महिला आयोग ने संज्ञान लिया, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 12:43 IST

Paschim Bardhaman: आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने बताया कि निकाय ने शनिवार को आसनसोल के पास छात्रावास में रहने वाली शिकायतकर्ता समेत सभी संबंधित पक्षों से बात की।

Open in App
ठळक मुद्देएसएमएस के माध्यम से जान से मारने की कथित धमकी दिया जाना भी शामिल है।आरोपी ने एक निजी अस्पताल में केबिन में बलात्कार किया थाआरोपी को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत मिल गई।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल महिला आयोग ने सोमवार को कहा कि उसने पश्चिम वर्धमान जिले में एक प्रोफेसर के खिलाफ एक बांग्लादेशी छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप का संज्ञान लिया है। छात्रा ने प्रोफेसर पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अगर पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आयोग उचित कार्रवाई की सिफारिश करेगा।

आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने बताया कि निकाय ने शनिवार को आसनसोल के पास छात्रावास में रहने वाली शिकायतकर्ता समेत सभी संबंधित पक्षों से बात की। आयोग के सदस्यों ने पुलिस से सिफारिश की कि छात्रा की शिकायत में उल्लिखित सभी बिंदुओं की जांच की जाए, जिसमें आरोपी द्वारा एसएमएस के माध्यम से उसे जान से मारने की कथित धमकी दिया जाना भी शामिल है।

गंगोपाध्याय ने कहा कि आयोग को स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही छात्रा से शिकायत मिली थी कि आरोपी ने एक निजी अस्पताल में उसके केबिन में उससे बलात्कार किया था, जहां रिश्तों में खटास आने के कारण “आत्महत्या के प्रयास” के बाद उसे भर्ती कराया गया था।

गंगोपाध्याय ने कहा, “हमारे सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से छात्रा से मुलाकात की, इसके अलावा मैंने उससे फोन पर बातचीत कर उसकी बात सुनी।” गंगोपाध्याय ने कहा, “छात्रा ने हमें बताया है कि जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो उसे कथित रूप से एसएमएस के माध्यम से प्रोफेसर की ओर से धमकी मिली।

हमें पता है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत मिल गई। हम न्यायिक प्रक्रिया के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिस शिकायतों की जांच करे। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम