लाइव न्यूज़ :

पहली पत्नी की राह पर दूसरी वाइफ?, 60 दिन में पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार, रात में बाइक लेकर आया और बैठकर फुर्र

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2025 17:18 IST

सोने का तीन तल्ला झुमका, बाली, पायल और अन्य आभूषण शामिल हैं। अचानक इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत परसा बाजार थाना पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देभाई को बताया कि ये वाली भाभी भी भाग निकली। यह वाक्या चर्चा विषय बन गया है।पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि भागने से पहले दुल्हन घर से कीमती जेवरात भी साथ ले गई।राजू के भाई ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा पंचायत के धनुकी चलसा गांव में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के करीब दो महीने में एक शख्स की दूसरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रफ्फूचक्कर हो गई। कहा जा रआ है कि गुरूवार की रात नई दुल्हन उठी और घर ने बाहर निकली। इसी बीच दरवाजे की आवाज सुन ननद भी पीछे-पीछे दरवाजे तक जा पहुंची तो उसने बाहर देखा कि उसकी भाभी प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फुर्र हो गई। इसके बाद उसने अपने भाई को बताया कि ये वाली भाभी भी भाग निकली। यह वाक्या चर्चा विषय बन गया है।

बताया जाता है कि 40 वर्षीय राजू कुमार की दूसरी शादी वैशाली जिले की 22 साल की युवती से 11 जुलाई 2025 को परिवार की सहमति से हुई थी। लेकिन उम्र अंतर और पति-पत्नी के बीच लगातार अनबन इस रिश्ते को संभाल नहीं सका। नतीजा यह हुआ कि बीती रात दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। घटना रात लगभग दस बजे की बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि अचानक घर के दरवाजे से आवाज आई तो राजू की बहन जब बाहर झांकी। भाभी एक युवक की बाइक पर बैठकर तेजी से घर से निकल रही है। बहन ने तुरंत शोर मचाया। लेकिन जब तक लोग बाहर आते तब तक दुल्हन और उसका प्रेमी काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि भागने से पहले दुल्हन घर से कीमती जेवरात भी साथ ले गई।

इनमें सोने का तीन तल्ला झुमका, बाली, पायल और अन्य आभूषण शामिल हैं। अचानक इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत परसा बाजार थाना पहुंचे। राजू के भाई ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना इसलिए और चर्चा में है क्योंकि राजू की पहली शादी का भी ऐसा ही अंजाम हुआ था।

बताया जाता है कि पहली पत्नी भी प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई थी। उससे राजू की एक बेटी है। कहा जा रहा है कि राजू जमीनी विवाद में एक बार जेल भी जा चुका है। ऐसे में उसकी सामाजिक छवि खराब होने की वजह से पत्नी से अनबन रहती थी। अब दूसरी पत्नी के भी भाग जाने के बाद राजू ने थाने में लिखित सूचना दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला