लाइव न्यूज़ :

मां-बाप ने बेटी को मार कर फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- 13 रिश्तेदारों को मिले कड़ी सजा, आत्महत्या के लिए मजबूर किया

By भाषा | Updated: March 2, 2020 18:49 IST

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन पर एक आत्महत्या संबंधी पत्र (सुसाइड नोट) मिला है, जिसमें दम्पत्ति ने दावा किया है कि उनके परिवार वाले उन्हें परेशान किया करते थे जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। दम्पति के रिश्तेदारों ने सोमवार तड़के पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी मिलने के बाद वकलान गांव स्थित दम्पति के घर पहुंची।दम्पति और उनकी बच्ची का शव उन्हें छत से लटका मिला।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दंपति ने कथित तौर पर अपनी बच्ची की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन पर एक आत्महत्या संबंधी पत्र (सुसाइड नोट) मिला है, जिसमें दम्पत्ति ने दावा किया है कि उनके परिवार वाले उन्हें परेशान किया करते थे जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। दम्पति के रिश्तेदारों ने सोमवार तड़के पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

शिल डायघर पुलिस थाने के निरीक्षक आर. के . मोहिते ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वकलान गांव स्थित दम्पति के घर पहुंची। वहां दम्पति और उनकी बच्ची का शव उन्हें छत से लटका मिला। मृतकों की पहचान शिवराम पाटिल (44), उनकी पत्नी दीपिका (42) और चार वर्षीय बेटी अनुष्का के तौर पर हुई है। पाटिल पास ही में एक चावल की मिल में काम करता था।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि दम्पति ने घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठाया। मोहिते ने कहा, ‘‘ दम्पत्ति ने पहले बच्ची को फांसी लगाई और फिर खुद फांसी लगा ली। एक ‘व्हाट्सएप सुसाइड नोट’ भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। वह नोट एक मार्च का है। दम्पति ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें प्रताड़ित किया करते थे और इसलिए उन्होंने आत्महत्या करने का निर्णय किया।’’

सुसाइड नोट पर शिवराम पाटिल और दीपिका के हस्ताक्षर भी हैं। दम्पति ने पत्र में उल्लेखित 13 रिश्तेदारों को कड़ी सजा दी जाने की मांग भी की है। अधिकारी ने बताया कि शिवराम पाटिल ने नोट में उनकी सम्पत्ति दीपिका के भाई को देने की बात कही है, जो वह किसी अनाथालय को दान कर दे।

पुलिस उपायुक्त (जोन I) एस. एस. बर्से ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्हें रविवार देर रात एक बजे घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में जिन लोगों का जिक्र किया गया है उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिवराम पाटिल और उनकी पत्नी दीपिका के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मामला भी दर्ज किया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईथाइन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला