लाइव न्यूज़ :

पलामूः ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने दी जान, भरतपुर में युवक और युवती ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 16:24 IST

विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका आपस में रिश्तेदार थे, जिसके चलते परिवार के लोग उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देयुगल के शव रविवार दोपहर ऊंटारी में रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए। युवती ऊंटारी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में करकट्टा और ऊंटारी रेलवे स्टेशन के बीच एक प्रेमी युगल ने रविवार को ट्रेन से कटकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका आपस में रिश्तेदार थे, जिसके चलते परिवार के लोग उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे और संभवत: यही कारण है कि दोनों ने यह रास्ता चुना।

 

कुमार के मुताबिक, युगल के शव रविवार दोपहर ऊंटारी में रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मृतक युवक गढ़वा जिले के कंडा का निवासी था, जबकि युवती ऊंटारी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों की उम्र 22 वर्ष के करीब थी।

कुमार के अनुसार, युगल के परिजन लोकलाज की वजह से पुलिस को खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं, लेकिन आसपास के लोगों ने दोनों में प्रेम प्रसंग होने का दावा किया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी

राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को एक युवक और एक युवती ने कथित तौर पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नगर थानाधिकारी हरलाल सिंह ने बताया कि दोनों के शव जिले के सहारनपुर गांव में एक पेड़ से लटके मिले। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सिंह ने बताया कि मरने वालोंस की पहचान खेमराज (25) और मौसम (18) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, जिसका उनके परिजनों ने विरोध किया था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि अपराध प्रक्रिया संहिता धारा 174 के तहत मामला दर्ज की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...