लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी लड़कियों को शादी के नाम पर बेचकर चीन में कराया जाता है वेश्यावृत्ति, जानें कैसे चलता है ये धंधा

By भाषा | Updated: June 17, 2019 20:25 IST

पुलिस की जांच में पाया गया है कि चीन में कई महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने हाल के सप्ताह में कई गिरफ्तारी की और छापेमारी की जिससे तस्करी के इस नेटवर्क का पता चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवारों को बताया जाता है कि उनकी बेटियों की अच्छे व्यवसायियों से शादी की जायेगी और चीन में उन्हें अच्छा जीवन दिया जाएगा।नताशा उन सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कियों में से एक थीं जिन्होंने अपने परिवारों को नकद भुगतान के बदले में चीनी पुरुषों से शादी की थी।

पाकिस्तान की महिलाओं को शादी के नाम पर बेचने और फिर उन्हें चीन में वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने के मामले सामने आये है। एक महिला नताशा मसीह (19) का कहना था कि उसका नया पति - एक चीनी व्यक्ति जिसे उसके परिवार ने शादी में बेच दिया था - उसे प्रताड़ित कर रहा था। आखिरकार वह टूट गई और उसने अपनी मां को पूरी कहानी सुनाई और उनसे उसे घर लाने की गुहार लगाई।

उसने बताया कि उसके पति ने उसे चीन के एक स्थान पर एक होटल में छिपा दिया था और वह पिछले कुछ हफ्तों से उसे दूसरे पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। उसने बताया कि उसके पति ने उसे बताया, ‘‘मैंने तुम्हें पाकिस्तान में खरीदा है। तुम मेरी हो। तुम मेरी संपत्ति हूं।’’ नताशा उन सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कियों में से एक थीं जिन्होंने अपने परिवारों को नकद भुगतान के बदले में चीनी पुरुषों से शादी की थी। इन परिवारों में ज्यादातर ईसाई थे।

पुलिस की जांच में पाया गया है कि चीन में कई महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने हाल के सप्ताह में कई गिरफ्तारी की और छापेमारी की जिससे तस्करी के इस नेटवर्क का पता चलता है। परिवारों को बताया जाता है कि उनकी बेटियों की अच्छे व्यवसायियों से शादी की जायेगी और चीन में उन्हें अच्छा जीवन दिया जाएगा। दो अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने जांचकर्ताओं को तस्करी के बारे में चुप रहने का आदेश दिया है क्योंकि वे चीन के साथ पाकिस्तान के घनिष्ठ आर्थिक संबंधों को खतरे में नहीं डालना चाहते हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनमानव तस्करी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास