लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास की भारी गोलीबारी, पिछले 15 दिनों से कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन

By भाषा | Updated: April 21, 2020 14:14 IST

पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। वह 15 दिन से गांव में गोला बरसा रहा है। गांव के लोग दहशत में हैं। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना उन्हें मुहतोड़ जवाब दे रही है और आखिरी समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में पाकिस्तान की गोलीबारी से तीन आम नागरिकों की मौत के बाद यहां के निवासियों में डर पैदा हो गया है।

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों में भीषण गोलाबारी की।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “सुबह 11:20 बजे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के कर्णी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम तोड़ते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागना शुरु कर दिया।” उन्होंने कहा कि भारतीय सेना उन्हें मुहतोड़ जवाब दे रही है और आखिरी समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

प्रवक्ता के अनुसार दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तान पिछले 15 दिनों से लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी कर रहा है। पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा क पास राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में पाकिस्तान की गोलीबारी से तीन आम नागरिकों की मौत के बाद यहां के निवासियों में डर पैदा हो गया है। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने गश्त कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलमवामा के अवंतीपोरा के बरसू इलाके में दोपहर करीब ढाई बजे गश्ती दल पर गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनासीआरपीएफआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह