लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंगः युवक ने की अपनी 16 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या, दूसरे समुदाय के लड़के से करती थी प्रेम

By भाषा | Updated: June 30, 2020 14:01 IST

20 जून को युवक के खिलाफ पॉक्सो कानून एवं भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। छोटकऊ को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच के रिसिया थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध के चलते कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ हत्या करने, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

बहराइच: बहराइच के रिसिया थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध के चलते कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि रिसिया थानांतर्गत विशुनपुर गांव में सुभाष ने कुछ दिन पहले ही अपनी पुत्री शंकरानी का विवाह किया था, लेकिन अभी गौना नहीं हुआ था। मिश्रा ने बताया कि शंकरानी का गांव में दूसरे समुदाय के एक युवक छोटकऊ से कथित प्रेम प्रसंग था। छोटकऊ का चाचा इब्राहिम गांव का प्रधान है।विपिन मिश्रा ने बताया कि 20 जून को युवक के खिलाफ पॉक्सो कानून एवं भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। छोटकऊ को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शंकरानी की रविवार को कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। शंकरानी का शव गांव के बाहर एक बाग से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि सुभाष ने इब्राहिम एवं तीन अन्य लोगों पर हत्या, लूटपाट और अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो शंकरानी के कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में सुभाष ने आरोप स्वीकार किया कि उसकी पुत्री छोटकऊ के खिलाफ बयान देने के लिए राजी नहीं हो रही थी, इसलिए उसकी कथित रूप से हत्या कर दी गई।मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सुभाष के खिलाफ हत्या करने, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शंकरानी का बाल विवाह कराने संबंधी मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?