लाइव न्यूज़ :

‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर’ अनुराग द्विवेदी के उन्नाव-लखनऊ में ठिकानों समेत 09 जगहों पर छापे, 4 लग्जरी कार जब्त, हवाला के जरिए दुबई में रियल एस्टेट में निवेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 11:07 IST

संघीय जांच एजेंसी ने ‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर’ अनुराग द्विवेदी के उन्नाव और लखनऊ में ठिकानों समेत नौ जगहों पर छापे मारे।

Open in App
ठळक मुद्देनवाबगंज कस्बे में रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की।चार लग्जरी कारें जब्त कीं और ऐसे दस्तावेज बरामद किए।ईडी अधिकारियों के अनुसार, द्विवेदी फिलहाल दुबई में रह रहा है।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के एक यूट्यूबर एवं ‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर’ के खिलाफ छापेमारी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी ने ‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर’ अनुराग द्विवेदी के उन्नाव और लखनऊ में ठिकानों समेत नौ जगहों पर छापे मारे।

इसके साथ ही नवाबगंज कस्बे में उसके रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की। एजेंसी ने चार लग्जरी कारें जब्त कीं और ऐसे दस्तावेज बरामद किए जिनसे कथित तौर पर पता चलता है कि द्विवेदी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल हवाला के जरिए दुबई में रियल एस्टेट में निवेश किया है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, द्विवेदी फिलहाल दुबई में रह रहा है।

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दायर किया गया ईडी का मामला पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों के आरोपों पर दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने इस मामले में द्विवेदी को पूछताछ के लिए कई बार तलब किया है, लेकिन उन्होंने अब तक अपना बयान नहीं दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालयलखनऊउत्तर प्रदेशदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने