लाइव न्यूज़ :

लाइव TV शो पर कबूल किया जुर्म, होटल में की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया- कुछ ही दिन में करने वाले थे शादी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 08:31 IST

पुलिस ने कहा कि 31 वर्षीय सिंह को 2010 में हरियाणा के करनाल में हुई एक हत्या का दोषी पाए जाने पर सजा मिली थी और फिलहाल वह जमानत पर रिहा था.

Open in App
ठळक मुद्देटेलीविजन प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.लिस ने बताया कि सिंह कौर से शादी करना चाहता था लेकिन उसका परिवार इस अंतर्जातीय विवाह के खिलाफ था इसलिए दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया था.

नववर्ष की पूर्व संध्या पर यहां स्थित एक होटल में एक महिला मित्र की हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे एक व्यक्ति ने टेलीविजन पर सीधा प्रसारण में अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे चैनल के स्टूडियो से गिरफ्तार कर लिया गया.

मोहाली में एक निजी अस्पताल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सरबजीत कौर (27) नामक नर्स की हत्या के आरोप में पुलिस को मनिंदर सिंह की तलाश थी. सिंह मंगलवार को एक क्षेत्रीय टेलीविजन चैनल के कार्यालय पहुंचा और उसने कौर की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की जिसके बाद पुलिस ने स्टूडियो पहुंचकर सीधा प्रसारण के बीच ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने कहा कि 31 वर्षीय सिंह को 2010 में हरियाणा के करनाल में हुई एक हत्या का दोषी पाए जाने पर सजा मिली थी और फिलहाल वह जमानत पर रिहा था. साक्षात्कार के दौरान सिंह ने कौर के अलावा 2010 में एक और महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की.

टेलीविजन प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि सिंह कौर से शादी करना चाहता था लेकिन उसका परिवार इस अंतर्जातीय विवाह के खिलाफ था इसलिए दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया था.

सिंह ने दावा किया कि कौर उससे शादी करने के लिए तैयार थी लेकिन बाद में सिंह को पता चला कि कौर किसी और व्यक्ति के संपर्क में थी. पुलिस ने कहा कि सिंह ने होटल के कमरे में कौर का गला दबाकर उसे मार डाला और बाद में चाकू से उसका गला रेत दिया.

टॅग्स :चंडीगढ़क्राइमलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने