रांची में पति पर शक के आधार पर महिला ने अपने बेटे और पति को कुल्हाडी से काटकर उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Published: May 10, 2020 06:47 PM2020-05-10T18:47:28+5:302020-05-10T18:47:28+5:30

रांची में एक महिला ने अपराध को अंजाम देते हुए अपने बेटे और पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गई।।

on the basis of suspicion a woman murder husband and child | रांची में पति पर शक के आधार पर महिला ने अपने बेटे और पति को कुल्हाडी से काटकर उतारा मौत के घाट

रांची में पति पर शक के आधार पर महिला ने अपने बेटे और पति को कुल्हाडी से काटकर उतारा मौत के घाट

Highlightsशक के आधार पर एक महिला ने अप्ने बेटे और पति को कुल्हाडी से काटकर उतारा मौत के घाट दिया।इस घटना से इलाके के लोग सकते में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड की राजधनी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी ईलाके में एक महिला ने अपराध को अंजाम देते हुए अपने बेटे और पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गई। यह जानकारी मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि पति की सांस चल रही थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचकर उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री का काम करने वाला लुकस गुडिया अपनी पत्नी सुषमा गुडिया और बेटे अमित के साथ पिछले 3 महीने से भाडे के मकान में रह रहा था। पत्नी को पति पर किसी और महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढा कि सुषमा गुडिया ने अपने पति लुकस गुडिया और 4 वर्षीय बच्चे अमित गुडिया की हत्या कर दी। 

लॉक डाउन के दौरान पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। सुषमा पर जुनून इस कदर सवार था कि घर मे रखे साबल और टांगी से अपने पति और बच्चे पर लगातार कई बार वार किए। इसके चलते बच्चे की मौत घर पर ही हो गई, जबकि पति की मौत अस्पताल में हुई। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर वह मौके से फरार हो गई। 

पडोसियों को मामले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने घर का दरवाजा खोल कर घायल लुकस को बाहर निकालकर रिम्स अस्पताल भेजा। पुलिस की मानें तो रिम्स पहुंचने के बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं। फरार आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद इस पूरी घटना की वजह था। उन्होंने बताया कि लुकस राज मिस्त्री का काम करता था। उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और विवाद की वजह पति का पत्नी पर शक था जिसे लेकर दोनो के बीच अक्सर लडाई होती थी।

बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले सुषमा गुडिया ने अपने बच्चे के साथ कुएं में कूदकर जान देने का भी प्रयास किया था। उस समय दोनों को बचा लिया गया था। इलाके के लोगों के अनुसार सुषमा गुडिया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं, इस घटना से इलाके के लोग सकते में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title: on the basis of suspicion a woman murder husband and child

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे