लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में नेपाल के युवक का सिर मुंडवा कर लिखा जय श्री राम, लगवाए भारत माता के नारे

By प्रिया कुमारी | Updated: July 17, 2020 11:50 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के अयोध्या बयान का विरोध करते हुए हिंदू संगठन के लोगों ने वाराणसी में रहने वाले नेपाली युवक का सिर मुंडवा कर सिर पर जय श्री राम लिख दिया,साथ ही वीडियो भी बना दी जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के पीएम केपी ओली के अयोध्या बयान का खामियाजा, भारत में नेपाल के युवक के साथ अभद्रताहिंदू संगठन विश्व हिंदू सेना ने बनारस के रहने वाले नेपाली का सिर मुंडवा दिया और सिर पर जय श्री राम लिखवा दिए

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने हाल ही में अयोध्या में पर विवादित बयान दिया था जिसका खामियाजा भारत में रहने वाले नेपालियों को भी भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हिंदू सेना के लोगों ने नेपाली युवक का सिर मुंडवा दिया, साथ ही सिर पर जय श्री राम भी लिखवाया। इतना ही नहीं नेपाली युवक को अपने संगठन व भारत के समर्थन में नारे लगवाएं और पीएम ओली के खिलाफ नारेबाजी भी करवाई। 

हिंदुवादी संगठन विश्व हिंदू सेना ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और इस संगठन के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है और पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है। हालांकि इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि इस मामले में किसकी गिरफ्तारी हुई है। 

केपी ओली ने दिया था बयान

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने काठमांडू में प्रधानमंत्री आवास में नेपाली कवि भानुभक्त की जयंती के अवसर पर कहा कि नेपाल “सांस्कृतिक अतिक्रमण का शिकार हुआ है और इसके इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।” भानुभक्त का जन्म पश्चिमी नेपाल के तानहु में 1814 में हुआ था और उन्होंने वाल्मीकि रामायण का नेपाली में अनुवाद किया था। उनका देहांत 1868 में हुआ था।

ओली ने दावा किया कि चूंकि दशरथ नेपाल के राजा थे यह स्वाभाविक है कि उनके पुत्र का जन्म नेपाल में हुआ था इसलिए अयोध्या नेपाल में है। उन्होंने कहा कि नेपाल में बहुत से वैज्ञानिक अविष्कार हुए लेकिन दुर्भाग्यवश उन परंपराओं को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। 

टॅग्स :नेपालकेपी ओलीअयोध्यावाराणसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा