लाइव न्यूज़ :

Odisha Ki Taja Khabar: बकरी चुराने के शक में 50 वर्षीय व्यक्ति डंडों से पीटकर मार डाला

By भाषा | Updated: June 6, 2020 20:51 IST

ओडिशा के मयूरभंज में बकरी चोरी करने के आरोप में 50 साल के एक शख्स की हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देरबी कालंदी को उनके गांव के कुछ लोगों ने डंडों से पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बी. के. सेनापति ने कहा कि छंछा गांव के ग्रामीणों ने बकरी चुराने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की।

बारीपदाः ओडिशा के मयूरभंज जिले में बकरी चुराने के संदेह में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रबी कालंदी को उनके गांव के कुछ लोगों ने डंडों से पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारीपदा थाने के प्रभारी निरीक्षक बी. के. सेनापति ने कहा कि छंछा गांव के ग्रामीणों ने बकरी चुराने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

मथुरा में सीवर लाइन की खुदाई करते समय मिट्टी के ढेर गिरने से मजदूर की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मथुरा-वृंदावन रोड पर शुक्रवार को सीवर लाइन की खुदाई का काम करते समय मिट्टी का ढेर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। थाना गोविंद नगर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मथुरा-वृंदावन रोड पर बिरला मंदिर के निकट मोहन नगर से गुजर रही पानी की पाइप लाइन लीक हो गई थी।

पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य करने के लिए खुदाई कर रहे मोहन नगर निवासी विपिन (22) और अवनीश पर मिट्टी का ढेर गिर गया। उन्होंने बताया कि अवनीश तो तत्काल निकलकर बाहर आ गया, लेकिन विपिन की मौत हो गई।

पुलिस से परेशान होकर 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

धार जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर धामनोद कस्बे में पुलिस द्वारा कथित तौर पर पैसे के लिए परेशान किये जाने से दुखी होकर 26 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार रात अपने घर में आत्महत्या कर ली। जिला पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने इस मामले में धामनोद पुलिस थाने के उप निरीक्षक बृज बृषण हिरवे और दो आरक्षकों राहुल और शैलेन्द्र को मैदानी ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है।

धामनोद के संजय नगर में रहने वाले अतुल जायसवाल ने शुक्रवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों के आरोप के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच करने की कार्रवाई की। मृतक के परिजन ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि अतुल के ऊपर दर्ज एक मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिसकर्मी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और उससे मोटी रकम की मांग कर रहे थे।

इससे परेशान होकर अतुल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) एन के कंसोटिया ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जो पैसे की मांग की वह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद यदि पुलिस कर्मियों के खिलाफ आरोप सही पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसामर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए