लाइव न्यूज़ :

Nupur Sharma Row: नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरे लोग, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और एबीवीपी ने सभा की

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2022 14:20 IST

Nupur Sharma Comment Row: गोपालगंज के हथुआ बाजार में प्रशासन की अनुमति लिए बिना रैली निकालने को लेकर बजरंग दल के पांच नामजद तथा लगभग 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुर के जिला मुख्यालय आरा और वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आया है.हिन्दू संगठनों ने सभा कर उनके प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है. हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया.

Nupur Sharma Comment Row: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार में भी लोग उनके समर्थन में उतरने लगे हैं.

ऐसा ही मामला भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा और वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आया है, जहां हिन्दू संगठनों ने सभा कर उनके प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है. मंगलवार की देर शाम आरा के रमना मैदान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और एबीवीपी के लोगों ने संयुक्त रूप से समर्थन में सभा की. 

यहां नेताओं ने कहा कि कोई भी नूपुर शर्मा का बाल भी बांका नहीं कर सकता. अगर नूपुर शर्मा को कुछ भी होता है तो 100 करोड़ लोगों को तुम झेल नहीं पाओगे. वहीं, हाजीपुर शहर के मस्जिद चौक (महावीर चौक) स्थित दुर्गा मंदिर में हिन्दू पुत्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मां की आरती की और कार्यकर्ता को लड्डू भी बाटे और मस्जिद के सामने जाकर जमकर प्रदर्शन  भी किया.

कार्यकर्ताओ ने "नुपुर शर्मा संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं' का नारा लगाया साथ ही पाकिस्तान परस्त मुर्दाबाद, लव जेहाद मुर्दाबाद, इस्लामिक जेहाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. मस्जिद के पास जाकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खकबली मच गई और हालात ना बिगडे़ इसके लिए डीएम- एसपी खुद मौके पर पहुंच गए.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि 'अगर तुम हिंदुओं को छेड़ोगे तो तुम्हें कोई नहीं बचाएगा. उधर, आरा में सभा के दौरान हिंदू संगठनों के लोग टार्च और भगवा झंडा लेकर रातभर झूमते नजर आए. बीच-बीच में जय श्रीराम के नारे भी लगते रहे. इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया.

साथ ही समर्थन रैली भी निकाली गई. वहीं, गोपालगंज के हथुआ बाजार में प्रशासन की अनुमति लिए बिना रैली निकालने को लेकर बजरंग दल के पांच नामजद तथा लगभग 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी हथुआ पुलिस ने दर्ज की है. इसतरह से बिहार के विभिन्न जिलों में नूपुर शर्मा के समर्थ और विरिध की बातें सामने आने लगी हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली