लाइव न्यूज़ :

Nuh violence: बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत पर AAP नेता पर हत्या का मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2023 21:20 IST

आप नेता जावेद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता ने 31 जुलाई को सोहना के निरंकारी चौक पर बजरंग दल नेता प्रदीप कुमार की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया था।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह हिंसा में आप के प्रदेश संयोजक अहमद जावेद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया हैआप नेता ने 31 जुलाई को सोहना के निरंकारी चौक पर बजरंग दल नेता प्रदीप कुमार की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया

मेवात: नूंह हिंसा मामले में हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक अहमद जावेद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जावेद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता ने 31 जुलाई को सोहना के निरंकारी चौक पर बजरंग दल नेता प्रदीप कुमार की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया था। आप नेता के खिलाफ मामला 2 अगस्त को दर्ज किया गया है।

बजरंग दल के एक अन्य कार्यकर्ता पवन कुमार, जो प्रदीप कुमार पर हमले के समय उनके साथ थे, ने एफआईआर में कहा कि जावेद ने लोगों के एक समूह के साथ उनके वाहन को रोका और उन्हें प्रदीप पर हमला करने के लिए कहा। एफआईआर के मुताबिक, नल्हर मंदिर से पुलिस द्वारा बचाए जाने के बाद प्रदीप घर जा रहा था। पुलिस की एक गाड़ी कुछ दूरी तक उनके साथ रही, लेकिन पुलिस ने यह दावा करते हुए दूसरा रास्ता अपना लिया कि आगे रास्ता साफ है।

पुलिस के जाने के बाद एक स्कॉर्पियो कार प्रदीप कुमार की गाड़ी का पीछा करने लगी। एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद इसने बजरंग दल नेता की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका।

पवन के मुताबिक गाड़ी में आप नेता जावेद अहमद सवार था और उसने अपने साथ के लोगों से प्रदीप को मारने के लिए कहा। एफआईआर में कहा गया है कि भीड़ ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा। सिर पर चोट लगने से प्रदीप की बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पवन ने यह भी आरोप लगाया कि अहमद दंगों के दौरान सोहना चौक पर लगभग 200 लोगों का नेतृत्व कर रहा था।

इस बीच, जावेद ने आरोपों को "पूरी तरह से गलत और निराधार" बताया। उसने कहा, ''मैं दोनों समुदायों के लोगों को मनाने की कोशिश कर रहा था।'' आप नेता ने यह भी दावा किया कि वह शाम 6 बजे वहां से चला गया और अगले दिन सुबह 7 बजे वापस आया, जबकि घटना रात 10:30 बजे हुई।

सहायक पुलिस आयुक्त नवीन संधू ने कहा कि वे पवन कुमार द्वारा दर्ज की गई शिकायत की जांच कर रहे हैं और आरोप साबित होने पर ही कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जुलूस या ब्रज मंडल यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई झड़प में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीबजरंग दलनूँहहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला