लाइव न्यूज़ :

NTPC DGM Kumar Gaurav: बेखौफ अपराधी, एनटीपीसी अधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2025 14:27 IST

NTPC DGM Kumar Gaurav: हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास बंदूकधारियों ने गौरव को गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देकोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात थे।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार गौरव (42) के रूप में हुई है।हजारीबाग शहर स्थित अपने आवास से कोयला खदान स्थल की ओर जा रहे थे।

NTPC DGM Kumar Gaurav: झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार गौरव (42) के रूप में हुई है और वह एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात थे। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास बंदूकधारियों ने गौरव को गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि घटना के समय गौरव हजारीबाग शहर स्थित अपने आवास से कोयला खदान स्थल की ओर जा रहे थे। सिंह के अनुसार, बिहार के नालंदा निवासी एनटीपीसी अधिकारी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीHazaribagh Policeझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?