लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा: प्रभावित इलाके में शामिल होने वाले लोगों को पुलिस ने भेजा नोटिस, जांच में शामिल होने को कहा

By भाषा | Updated: April 3, 2020 19:55 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'उन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, जिनकी मौजूदगी फरवरी में हुई हिंसा के स्थानों पर तकनीकी सर्विलांस एवं अन्य सूत्रों से पता चली है।'

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी में राष्ट्रीय राजधानी का उत्तरपूर्वी हिस्सा हिंसा से दहल गया था। हिंसा में सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, चांद बाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल थे।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में प्रभावित इलाके के लोगों को जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस हिंसा में 53 लोगों की जान चली गई थी और 200 से अधिक घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि ये नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 और धारा 175 के तहत भेजे गए हैं, जिसमें उनसे नंद नगरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में जारी जांच में शामिल होने को कहा गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'उन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, जिनकी मौजूदगी फरवरी में हुई हिंसा के स्थानों पर तकनीकी सर्विलांस एवं अन्य सूत्रों से पता चली है।' उन्होंने यह भी बताया कि अगर लॉकडाउन के प्रतिबंधों के चलते वे अपराध शाखा कार्यालय में जांच में शामिल नहीं हो सकते तो उनसे कहा गया है कि इसकी जानकारी पुलिस को दें ताकि पुलिस की टीम पूछताछ के लिए उनके घरों पर पहुंच सके। 

अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च से ऐसे लोगों को कम से कम पांच नोटिस भेजे गए हैं ,जिनकी मौजूदगी दंगा प्रभावित स्थानों जैसे शिव विहार इलाके और उत्तरपूर्वी दिल्ली के अन्य हिस्सों में पता चली है, लेकिन इनमें से कोई भी अब तक जांच में शामिल नहीं हुआ है। फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी का उत्तरपूर्वी हिस्सा हिंसा से दहल गया था। हिंसा में सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, चांद बाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल थे।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट