बच्ची को घूमाकर ला रहा हूं, 14 माह की मासूम से रेप के बाद हत्या और शव को धान के खेत में दफनाया, तीन घंटे बीत जाने के बाद जब नहीं आई तो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 11:48 IST2025-10-13T11:46:29+5:302025-10-13T11:48:05+5:30

North Tripura: बच्ची का शव धान के खेत में दफन मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

North Tripura taking girl walk 14-month-old girl raped murdered body buried paddy field when she did not return after three hours | बच्ची को घूमाकर ला रहा हूं, 14 माह की मासूम से रेप के बाद हत्या और शव को धान के खेत में दफनाया, तीन घंटे बीत जाने के बाद जब नहीं आई तो

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी बच्ची को उसकी मां से यह कहकर ले गया था कि वह उसे बाहर घूमाने ले जा रहा है।जब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी वह बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो माता-पिता चिंतित हो गए। धिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अगरतलाः उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर क्षेत्र में 14 महीने की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और उसे असम के नीलांबाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पानीसागर थाने के प्रभारी सुमंता भट्टाचार्य ने बताया कि शनिवार को बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई और बाद में उसकी हत्या कर शव को धान के खेत में दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची को उसकी मां से यह कहकर ले गया था कि वह उसे बाहर घूमाने ले जा रहा है।

भट्टाचार्य ने कहा, “जब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी वह बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो माता-पिता चिंतित हो गए। जैसे ही यह खबर फैली, सैकड़ों ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी।” उन्होंने बताया, “बाद में बच्ची का शव धान के खेत में दफन मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।” अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 19 वर्षीय पड़ोसी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक युवक को अपनी 19 वर्षीय पड़ोसी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार को हुई जब प्रिंस रावत (25) लड़की को एक कैफे में ले गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने कैफे में उससे बलात्कार किया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के प्रेम संबंध थे और वे पड़ोसी थे। पुलिस ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मुद्दे पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। भाजपा समर्थकों ने आसनसोल दक्षिण पुलिस थाने तक विरोध मार्च निकाला और थाने के गेट के बाहर धरना दिया।

भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी दुर्गापुर स्थित उस अस्पताल गईं जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। पार्टी ने राज्य के सबसे बड़े औद्योगिक शहर दुर्गापुर में सिटी सेंटर के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचीं और मांग की कि उन्हें संस्थान के अधिकारियों से बात करने की अनुमति दी जाए।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने दोषी पाए गए लोगों के लिए मृत्युदंड की मांग की। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के बाद 2024 में गठित फोरम ‘अभया मंच’ और वरिष्ठ डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भी पीड़िता के परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दुर्गापुर का दौरा किया।

Web Title: North Tripura taking girl walk 14-month-old girl raped murdered body buried paddy field when she did not return after three hours

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे