लाइव न्यूज़ :

नोएडाः फ्लैट देने के नाम पर महिला से 1.38 करोड़ रुपये की ठगी, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2021 21:16 IST

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सारिका गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 107 में चल रहे एक प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने के ऐवज में उन्होंने 2020 में बिल्डर को 1,38,00,000 रुपए दिये थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रीत सिंह सूरी, निर्मल सिंह, विधुर भारद्वाज, किंटी सूरी, नरेंद्र कौर सूरी, दीपक खुराना व संजीव आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।रियल एस्टेट डवलपर से जुड़े सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नोएडाः  फ्लैट देने के नाम पर कथित रूप से एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी के मामले में एक महिला ने थाना सेक्टर-20 में एक रियल एस्टेट डवलपर से जुड़े सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सारिका गुप्ता ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 107 में चल रहे एक प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने के ऐवज में उन्होंने 2020 में बिल्डर को 1,38,00,000 रुपए दिये थे लेकिन उन्हें ना तो फ्लैट दिया जा रहा है और ना ही उनके पैसे लौटाये जा रहे हैं।

चौहान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्रीत सिंह सूरी, निर्मल सिंह, विधुर भारद्वाज, किंटी सूरी, नरेंद्र कौर सूरी, दीपक खुराना व संजीव आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहेज हत्या मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के डेरीन गांव में रहने वाली एक विवाहित महिला की कथित तौर पर दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपीयो को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। ईकोटेक-3 थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि मनीषा नाम की महिला की शादी डेरीन गांव में हुई थी और 24 जनवरी को उसकी ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

इस मामले में उसकी मां यमुना देवी ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे संजय भाटी तथा मुकेश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के दादरी थाना क्षेत्र की नई आबादी कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय एक महिला की मौत के मामले में उसके परिजन ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र की नई आबादी कॉलोनी में रहने वाली खुशबू का शव बुधवार रात उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला था।

मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया था कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन मृतका के परिजन ने दादरी थाने में उसके पति आदिल, ससुर नूर मोहम्मद, सास आसमीन, जेठ राशिद, जेठानी रानी सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि परिजन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मृतका के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों की तलाश जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?