लाइव न्यूज़ :

Noida Police: लंगड़ा हुआ 25000 रुपए का इनामी ‘चूहा’, चार मोबाइल फोन, अवैध हथियार और बाइक बरामद, 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2024 13:23 IST

Noida Police: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रकाश उर्फ ‘चूहा’ के पैर में गोली लगी जबकि साथी अंधेरे में भाग निकला।

Open in App
ठळक मुद्देNoida Police: रुकने की बजाए पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। Noida Police: फोन, मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस आदि बरामद किया है।Noida Police: लूटपाट, चोरी आदि के आरोप में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

नोएडाः नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे प्रकाश उर्फ ‘चूहा’ को गिरफ्तार किया है जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए प्रकाश के पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन, अवैध हथियार तथा एक बाइक बरामद की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर 113 पुलिस एफएनजी रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे रुकने की बजाए पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। मिश्र के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रकाश उर्फ ‘चूहा’ के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी अंधेरे में भाग निकला।

उन्होंने बताया कि प्रकाश के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस आदि बरामद किया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाश के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लूटपाट, चोरी आदि के आरोप में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला