लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नोएडा पुलिस हुई और सख्त

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:18 IST

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जिले के 200 जगहों पर अवरोधक लगाकर सख्त जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पूर्व में जारी किए गए कई पासों को अमान्य घोषित किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि बंद के नियमों के तहत आज से जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जिले के 200 जगहों पर अवरोधक लगाकर सख्त जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि बंद के नियमों के तहत आज से जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है।

नोएडा: लॉकडाउन के दूसरे चरण के तहत सोमवार से जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जिले के 200 जगहों पर अवरोधक लगाकर सख्त जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने पूर्व में जारी किए गए कई पासों को अमान्य घोषित किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि बंद के नियमों के तहत आज से जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जनपद के 200 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि बंद की अवधि बढ़ाए जाने के बाद से जनपद गौतम बुद्ध नगर में 20 अप्रैल से संपूर्ण बंद जारी है। यहां पर पहले की तरह से ही सभी कल कारखाने एवं दुकानें बंद हैं। आवश्यक वस्तु बनाने वाली कंपनियों को छोड़कर, किसी भी फैक्ट्री को चलाने तथा बाजार को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। यहां पर 30 जगहों को संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। सिंह ने बताया कि बंद के नियमों का उल्लंघन करने पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात संज्ञान में आई है कि काफी लोग बेवजह लॉकडाउन का पास बनवा कर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन पासों को भी निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने यहां की जनता से अपील की है कि वे लॉकडाउन का अक्षरश: पालन करें तथा जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। वहीं कोविड-19 के चलते लागू बंद की वजह से जनपद गौतमबुद्ध नगर में शराब की बिक्री बंद है।

इसका फायदा उठाकर यहां के थानों में तैनात कुछ कोतवाल एवं पुलिसकर्मी अवैध रूप से पकड़ी गई शराब को थाने के माल खाने से निकालकर बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रकों के हिसाब से पकड़ी गई अवैध शराब पुलिस के माल खानों से गायब हो चुकी है। पुलिस के आला अधिकारी भी इस बात से अनभिज्ञ नहीं है, लेकिन पुलिस की छवि खराब ना हो इसलिए वे लोग इस मामले को दबाने में जुटे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने हरियाणा से बिहार प्रांत में बेचने के लिए ले जाई जा रही लाखों पेटी तस्करी की शराब बरामद की।

इसी बीच कोविड-19 की वजह से बंद लागू हो गया तथा जनपद में शराब बंदी लागू हो गई। इस बात का फायदा उठाकर कुछ कोतवालों ने साठगांठ कर थानों के माल खाने में पकड़ कर रखी गई शराब बेचना शुरू कर दी।

बताया जाता है कि 300 रुपये कीमत की शराब की बोतल एक हजार रुपये में बिक रही है। सूत्रों का दावा है कि कई थाना प्रभारी एवं थानों के हेड मोहर्रिर माल खाने में रखी शराब बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि हाल ही में एक सिपाही अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया था लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पुलिस की छवि खराब ना हो इसलिए मामले को रफा-दफा कर दिया। 

टॅग्स :दिल्लीगौतम बुद्ध नगरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड