लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अपराध सरगनाओं पर सख्ती, छह करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गौतमबुद्ध नगर में अब तक सवा सौ करोड़ की कुर्की

By अभिषेक पारीक | Updated: June 25, 2021 21:43 IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने अपराध के माध्यम से धन अर्जित करने वाले विभिन्न अपराध सरगनाओं की करीब छह करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति गुरुवार को कुर्क कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने विभिन्न अपराध सरगनाओं की करीब छह करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने कुर्की की यह कार्रवाई गैंगस्टर कानून की धारा 14 (1) तक तहत की। गौतमबुद्ध नगर में अब तक अपराधियों की सवा सौ करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। 

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने अपराध के माध्यम से धन अर्जित करने वाले विभिन्न अपराध सरगनाओं की करीब छह करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति गुरुवार को कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर कानून की धारा 14 (1) के तहत की गई है। 

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि विशेष न्यायालय के आदेशानुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद नवीन कुमार भाटी का ग्रेटर नोएडा स्थित करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये का फ्लैट कुर्क कर लिया गया। वह सुन्दर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर कानून के तहत नामजद सीमा देवी के राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में स्थित चार फ्लैट कुर्क किए गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये है। 

सिंह ने बताया कि गैंगस्टर कानून के तहत नामजद रेखा के दो आवासीय प्लाट कुर्क किए गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है। उसका पति बबली नागर कुख्यात रणपाल भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसने अवैध रूप से धन अर्जित कर यह संपत्ति उसके नाम कराई थी। 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आज गैंगस्टर/माफियाओं पर कार्यवाही के दौरान लगभग छह करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने अपराधियों/माफियाओं की सवा सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्की है।

दादरी में आभूषणों की दुकान में लूटपाट

उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में आभूषणों की एक दुकान पर धावा बोलकर बाइक सवार दो बदमाश कथित तौर पर लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान का शटर बाहर से बंद कर गए। सहायक पुलिस आयुक्त (दादरी) नितिन कुमार सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि घटना दादरी के रेलवे रोड स्थित बॉबी ज्वेलर्स नामक दुकान में हुई। बदमाश जाते-जाते दुकान का शटर बाहर से बंद कर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, क्योंकि बदमाश दुकान में रखी नकदी और ढेर सारे अन्य आभूषण छोड़कर चले गए। पुलिस आसपास के लोगों तथा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो