लाइव न्यूज़ :

नोएडा: मोहपाश में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: June 12, 2019 19:13 IST

Open in App

नोएडा में मोहपाश में फंसा कर लोगों से लाखों की वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ थाना सेक्टर 39 में मंगलवार रात एक और व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि मोहपाश मामले में गिरफ्तार सेक्टर 44 चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा और विनीता नामक महिला ने उनसे पांच लाख रुपये वसूल किए थे तथा पांच लाख रुपए की और मांग कर रहे थे।

नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि सेक्टर 31 में रहने वाले अशोक कुमार ने थाना सेक्टर 39 में मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को उनके घर पर विनीता नामक एक महिला आई। उसने उनसे अपना पैन कार्ड बनवाने के लिए कहा। महिला ने उन्हें एक रसीद दिखाई जिस पर 11 अप्रैल को उसके द्वारा पैन कार्ड के लिए आवेदन किया गया था।

एसपी ने बताया कि पीड़ित ने महिला से कहा कि वह अपने घर जाए, उनके घर पर आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड स्वतः ही भेज दिया जाएगा। इस बात को लेकर महिला ने अशोक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया तथा मारपीट पर उतारू हो गई। एसपी ने बताया कि 13 अप्रैल को महिला सेक्टर 44 चौकी प्रभारी सुनील शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सेक्टर 31 स्थित पीड़ित के घर पहुंची, तथा पीड़ित को पुलिस वालों के साथ लेकर सेक्टर 44 चौकी पर आ गई। यहां पर उनके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने की महिला ने धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि वह बुजुर्ग व्यक्ति हैं, तथा इस तरह के कृत्य करने के लिए वह सक्षम नहीं है। इसके बावजूद भी महिला और पुलिस वालों ने उनके साथ गाली गलौच कर उन्हें धमकाया तथा उनसे पांच लाख रुपये ले लिए।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद भी चौकी प्रभारी सुनील शर्मा का उनके पास पैसों के लिए फोन आता रहा। एसपी ने बताया कि जब कल मोहपाश गिरोह चलाने वाले सेक्टर 44 चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, तीन सिपाही सहित 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई तो पीड़ित थाने पहुंचा। उसने दारोगा, महिला तथा अन्य आरोपियों की शिनाख्त की। इसके बाद पीड़ित ने थाना सेक्टर 39 में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी ने बताया कि कुछ और लोगों ने भी पुलिस से शिकायत की है, जिन्हें इन लोगों ने अपने चंगुल में फंसा कर मोटी रकम उगाही है। पुलिस के अनुसार अभी तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से उगाही करने का मामला संज्ञान में आया है। काफी लोग अब भी इस मामले में शिकायत करने से झिझक रहे हैं, क्योंकि यह लोग ज्यादातर अधेड़ और बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित लोग बदनामी और जेल जाने के डर से इनके द्वारा मांगी गई रकम को देकर अपनी जान बचा लेते थे। अभी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी बदनामी की वजह से खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।

मालूम हो कि कुछ महिलाएं कार में लिफ्ट लेकर कार चालक पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाती थी, उसके बाद इस गिरोह के लोग उनसे मोटी रकम वसूलते थे। मंगलवार को नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह में शामिल सेक्टर 44 चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, तीन सिपाही, दो महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। भाषा सं पवनेश शोभना गोला गोला

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ