लाइव न्यूज़ :

Noida News: कोर्ट पहुंचे अशोक सिंह, डीएम कार्यालय पर धरना दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2024 17:55 IST

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में ईको टेक तृतीय थाना क्षेत्र स्थित राजेश पायलट चौक के पास उन्होंने कार रुकवाई और किसी काम से कुछ दूरी तक चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील सक्सेना व राजकपूर पर हमला करते हुए लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।बदमाशों ने उनके कपड़े भी फाड़ डाले और गाली गलौज करते रहे।

Noida News: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बसपा के गुण्डों पर हमले का आरोप लगाते हुए सूरजपुर स्थित डीएम कार्यालय पर धरना दिया। अशोक सिंह के अनुसार उनपर और उनके सहयोगियों पर हमले के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इसके खिलाफ उन्‍होंने कोर्ट में सीआरपीसी 156(3) के तहत याचिका दायर की है। उन्‍होंने कहा कि वह जल्द ही गृह मंत्रालय के बाहर धरना देंगे। डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने  बाद अशोक सिंह ने बताया बदमाशों ने उनपर यह हमला तब किया जब वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सक्सेना व राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी राजकपूर के साथ गौतमबुद्ध नगर जा रहे थे। गौतमबुद्ध नगर में ईको टेक तृतीय थाना क्षेत्र स्थित राजेश पायलट चौक के पास उन्होंने कार रुकवाई और किसी काम से कुछ दूरी तक चले गए।

तभी वहां बाइक सवार दो बदमाश आये और सुनील सक्सेना व राजकपूर पर हमला करते हुए उन्हें लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने उनके कपड़े भी फाड़ डाले और गाली गलौज करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने उनसे पूछा कि तुम्हारी पार्टी का अध्यक्ष अशोक सिंह कहां है।

उन्होंने यह भी यह भी कहा कि अशोक सिंह ने बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ धोखा कर अपनी नई पार्टी बना ली है, जिसे वह कतई स्वीकार नहीं करेंगे। बदमाशों ने दोनों से कहा कि वह अपनी राजनीतिक पार्टी को समाप्त कर दें नहीं तो अशोक सिंह को जान से मार दिया जाएगा। जाते-जाते बदमाशों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस सम्बन्ध में सुनील सक्सेना द्वारा थाना ईको टेक तृतीय में लिखित शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न हो कोई अन्य ठोस कार्रवाई की। जिसके बाद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गौतमबुद्धनगर स्थित न्यायालय में गुहार लगाई।

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बदमाशों द्वारा हमले के दौरान दी गई धमकियों से यही जाहिर होता है कि हमलावर बसपा कार्यकर्ता थे। क्‍योंकि वे देश को हिंदू राष्‍ट्र बनाने का संकल्‍प कर चुके हैं, ऐसे में उन्‍हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे मामले को पीएमओ तक लेकर जाएंगे और बसपा की गुंडागर्दी को देशभर में उजागर करेंगे। धरने के दौरान राष्ट्रीय महासचिव सुनील सक्‍सेना, राज कपूर समेत अन्‍य पदाधिकारी मौजूद रहे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNoida AuthorityनॉएडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली