लाइव न्यूज़ :

2019 में शादी, चार साल से कोई संतान नहीं, सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने पंखे में फंदा लगाकर दी जान, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 11:04 IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जारचा थाना क्षेत्र का मामला है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और दावा किया कि पति बतौर दहेज पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।तैनाती राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (एनटीपीसी) दादरी में है।सीआईएसएफ कॉलोनी में अपनी पत्नी अंजलि के साथ रहते थे।

नोएडाःउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जारचा थाना क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परिसर में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की पत्नी ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से कथित फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और दावा किया कि पति बतौर दहेज पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। जारचा के थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मूल रूप से झारखंड के रहने वाले उपेंद्र सिंह सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (एनटीपीसी) दादरी में है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, सिंह एनटीपीसी टाउनशिप परिसर में स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में अपनी पत्नी अंजलि के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह जब ड्यूटी पर थे, तभी अंजलि ने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उपेंद्र और अंजलि की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और दोनों की चार साल से कोई संतान नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई वीरेंद्र राम ने थाना जारचा में उपेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतका के भाई का आरोप है कि उनका जीजा, बहन से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करता था। शिकायत के मुताबिक दो महीने पहले भी उपेंद्र ने बच्चा नहीं होने से नाराज होकर अंजलि की पिटाई की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?