लाइव न्यूज़ :

15 अगस्त के दिन परिचित शख्स ने महिला के साथ चलती कार में किया रेप, उसके बाद सड़क पर फेंका

By भाषा | Updated: August 16, 2019 15:24 IST

घटना नोएडा के परी चौक की है। कासना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App

नोएडा शहर में एक महिला ने अपने एक परिचित पर कार में लिफ्ट देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कासना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 15 अगस्त को उसके परिचित एक व्यक्ति ने उसे घर छोड़ने के लिए कार में लिफ्ट दी।

महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति उसे परी चौक की तरफ ले गया और चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया। महिला के अनुसार, बाद में आरोपी ने उसे चलती कार से सड़क पर फेंक दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :नॉएडारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह