लाइव न्यूज़ :

Noida Crime News: 7000000 रुपये की ठगी, भारत और अमेरिका के शेयर बाजार में निवेश कर करोड़ों कमाने का मौका!, साइबर जालसाजों ने ऐसे साफ किया खाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 13:06 IST

Noida Crime News: साइबर अपराध के सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 में रहने वाली सुदेश ने बताया कि बीते अप्रैल में मीना, विजय शर्मा और करन मेहरा नामक तीन लोगों ने उनसे व्हाट्सऐप पर संपर्क किया।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों ने महिला को शेयर बाजार में निवेश के बारे में जानकारी दी।भारतीय और अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश के अवसरों की जानकारी मिल सके। महिला से जालसाजों ने शेयर, कारोबार और निवेश संबंधी बात की।

Noida Crime News: भारत और अमेरिका के शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक महिला के साथ 70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ठगों ने कई बार में पीड़ित महिला से खाते में रकम डलवाई। जब पीड़िता पर और रकम निवेश करने का दबाव बनाया जाने लगा तब उसे ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता ने इस मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की। साइबर अपराध के सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 में रहने वाली सुदेश ने बताया कि बीते अप्रैल में मीना, विजय शर्मा और करन मेहरा नामक तीन लोगों ने उनसे व्हाट्सऐप पर संपर्क किया। तीनों ने महिला को शेयर बाजार में निवेश के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद ठगों ने महिला को एक ऐसे व्हाट्सऐप समूह में जुड़ने के लिए कहा, जहां भारतीय और अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश के अवसरों की जानकारी मिल सके। फिर महिला से जालसाजों ने शेयर, कारोबार और निवेश संबंधी बात की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के बाद महिला को रोजाना शेयर और कारोबार संबंधी जानकारी मिलने लगी और निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाने लगा। उन्होंने बताया कि महिला ने शुरुआती चरण में निवेश किया तो उसे ठगों द्वारा कुछ मुनाफा भी दिया गया।

मुनाफे की रकम महिला के खाते में डलवा दी गई। इस दौरान निवेश के लिए कई कंपनियों की जानकारी भी महिला को दी गई। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में महिला ने 70 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जालसाजों ने जो ऐप डाउनलोड कराया था उसपर शिकायतकर्ता की रकम मुनाफे सहित दिख रही थी।

पीड़िता ने जब रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने उसे बतौर कमीशन 25 लाख रुपये और देने को कहा। पीड़िता ने ठगों से मुनाफे की रकम से ही कमीशन काटने को कहा। ठगों ने ऐसा करने से मना कर दिया और लगातार पैसों का अंतरण करने का दबाव बनाते रहे। इसके बाद जालसाजों ने पीड़िता को व्हाट्सऐप समूह से बाहर कर दिया।

बाद में महिला को पता चला कि समूह पर जो 100 लोग जुड़े थे वे साइबर ठगी करने वाले गिरोह के ही सदस्य थे, जो मुनाफे का स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे ताकि महिला को झांसे में लेकर निवेश करवाया जा सका। पुलिस अब उन खातों की जानकारी जुटा रही है जिन खातों में ठगी की रकम डलवाई गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाNoida Policeउत्तर प्रदेशशेयर बाजारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?