लाइव न्यूज़ :

प्रैक्टिकल परीक्षा के समय यौन उत्पीड़न, किसी से कहा तो फेल करूंगा और करियर पर ग्रहण लगा दूंगा?, बी-फार्मा पाठ्यक्रम की चौथे वर्ष की छात्रा का आरोप, 2 शिक्षक पर मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2026 14:27 IST

Noida College: कॉलेज में बी-फार्मा पाठ्यक्रम की चौथे वर्ष की छात्रा का आरोप है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान संकाय के एक सदस्य ने यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देएक दोस्त उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी।

Noida:उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के मामले में संस्थान के एक संकाय सदस्य को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर संस्थान के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद एक शिक्षक को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में बी-फार्मा पाठ्यक्रम की चौथे वर्ष की छात्रा का आरोप है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान संकाय के एक सदस्य ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

उसके साथ मारपीट की। प्रवक्ता के मुताबिक, उसने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसका एक दोस्त उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। छात्रा के मुताबिक, जब उसने घटना की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को दी तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और कथित रूप से उसे फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वह अपने साथ हुई घटना को लेकर शिक्षक और प्राचार्य पर आरोप लगाती सुनी जा सकती है। वीडियो में छात्रा ने कहा है कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी।

इस बीच घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर किया। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और छात्रा को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि इन आरोपों पर संस्थान की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े