धूम-2 की तरह ऋतिक रोशन के स्टाइल में छात्र 100 बार से ज्यादा कर चुका है लूटपाट, वजह जान पुलिस भी हैरान

By भाषा | Published: July 17, 2019 02:35 PM2019-07-17T14:35:53+5:302019-07-17T14:35:53+5:30

नोएडा थाना सेक्टर 20 ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 100 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

Noida Bsc student Student looted on the lines of 'Dhoom 2'like Hrithik Roshan | धूम-2 की तरह ऋतिक रोशन के स्टाइल में छात्र 100 बार से ज्यादा कर चुका है लूटपाट, वजह जान पुलिस भी हैरान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsआरोपी के पास से पास से पुलिस ने सोने की 10 चेन, 2000 नगद और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली वाली हाई स्पीड मोटरसाइकिल, बाइक गियर्स बरामद किए हैं।आरोपी की प्रेमिका आगरा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

 फिल्म ‘धूम2’ की तर्ज पर लूटपाट करने वाले नोएडा बीएससी के एक छात्र को नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। छात्र के पिता जालंधर (पंजाब) के एक नामी समाचार पत्र में संपादक हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका पर पैसे खर्च करने के लिए लूटपाट करता था।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार रात गश्त पर निकली थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर सेक्टर19 स्थित ‘इंडो गोल्फ अस्पताल’ के पास से आगरा के रहने वाले अभिषेक उपाध्याय को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने सोने की 10 चेन, 2000 नगद और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली वाली हाई स्पीड मोटरसाइकिल, बाइक गियर्स बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला मित्र पर पैसे खर्च करने के लिए लूटपाट करने की बात कही। उसकी प्रेमिका आगरा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी भी आगरा के एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है और अभी नोएडा सेक्टर 12 में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 100 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि उसके पिता जालंधर के एक नामी अखबार में संपादक पद पर कार्यरत हैं। गिरफ्तार बदमाश अपनी हाई स्पीड मोटरसइकिल पर बाइक गियर पहनकर लूट करने निकलता था। वह फिल्म ‘धूम 2’ की तर्ज पर लूटपाट करता था। 

Web Title: Noida Bsc student Student looted on the lines of 'Dhoom 2'like Hrithik Roshan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे