लाइव न्यूज़ :

नोएडा में एक बॉल के चक्कर में बुझ गए दो घरों के चिराग, दो अन्य युवकों की हालत है गंभीर

By अभिषेक पारीक | Updated: July 25, 2021 14:51 IST

नोएडा के सेक्टर पांच में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है। यह घटना नोएडा के सेक्टर पांच के जल निगम के पार्क की है। युवकों की गेंद खेलते वक्त सीवर में गिर गई थी, जिसे निकालने के लिए गए तीन युवकों में से दो की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के सेक्टर पांच में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है।यह घटना नोएडा के सेक्टर पांच के जल निगम के पार्क की है, जहां युवक खेल रहे थे।युवक सीवर में गिरी गेंद को निकालने के लिए टैंक में उतरे थे, लेकिन वहां बेहोश हो गए। 

नोएडा के सेक्टर पांच में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है। यह घटना नोएडा के सेक्टर पांच के जल निगम के पार्क की है। युवकों की गेंद खेलते वक्त सीवर में गिर गई थी, जिसे निकालने के लिए गए तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। वहीं एक युवक और एक रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को दिल्ली रैफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

रविवार को सुबह करीब छह बजे कुछ युवक सेक्टर पांच के जल निगम पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल सीवर प्लांट के टैंक में चली गई। इसी दौरान बॉल लेने के लिए चार युवक सीवर में उतरने लगे। जिन्हें देखकर के जल निगम के ऑपरेटर बलराम सिंह ने मना किया। हालांकि उनकी बात को अनसुनी कर चारों एक-एक कर सीवर में उतर गए। 

बताया जा रहा है कि चारों ही गैस के प्रभाव में आकर के बेहोश हो गए। जिसके बाद ऑपरेटर ने अन्य लोगां की मदद से उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। 

थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने चारों युवकों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इस दुर्घटना में दो युवकों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान संदीप पुत्र योगेन्द्र और विशाल कुमार श्रीवास्तव पुत्र सुनील कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। दोनों युवक हरौला के शर्मा मार्केट के रहने वाले थे। इस हादसे में अन्य दोनों युवकों को सफदरजंग अस्पताल में रैफर किया गया है।  

बता दें कि सीवर में उतरने वाले मजदूर भी कई बार गैस के प्रभाव में आकर के बेहोश हो जाते हैं। ऐसे कई मामले हालिया दिनों में सामने आए हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज