लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दोषी ने की तुरंत दया याचिका वापसी की मांग, कहा- उसका साइन ही नहीं लिया गया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 15:21 IST

निर्भया मामले के एक दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की थी लेकिन अब उसने दावा किया है जो याचिका राष्ट्रपति के पास है वह उसका हस्ताक्षर नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देसभी दोषियों में से एक दोषी विनय शर्मा ने तुरंत दया याचिका वापसी की मांग की है। दोषी का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका उसके द्वारा हस्ताक्षरित और अधिकृत नहीं थी।

निर्भया मामले के एक दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की थी लेकिन अब उसने दावा किया है जो याचिका राष्ट्रपति के पास है, उस पर उसका हस्ताक्षर नहीं है। बता दें कि शुक्रवार (6 दिसंबर) को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गृह मंत्रालय ने दोषी की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास पहुंचा दी थी। दया याचिका पर राष्ट्रपति अंतिम फैसला लेंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सभी दोषियों में से एक दोषी विनय शर्मा ने तुरंत दया याचिका वापसी की मांग की है। दोषी का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका उसके द्वारा हस्ताक्षरित और अधिकृत नहीं थी।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने पहले ही दोषी की दया याचिका को खारिज करने की मांग उपराज्यपाल से की थी लेकिन प्रक्रिया के तहत इसे गृहमंत्रालय के पास भेजा गया था। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजी थी। राष्ट्रपति का फैसला तिहाड़ जेल को बताया जाएगा।

राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज होने की सूरत में जेल प्रशासन इसे अदालत ले जाएगा। अदालत ब्लैक वारंट जारी करेगी। इसके बाद जेल अधिकारी दोषियों और उनके परिवारवालों को उनकी फांसी के बारे में सूचना देंगे। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि 3 दोषियों को और समय दिया जाना चाहिए या नहीं।

माना जा रहा है कि महीनेभर में दोषियों को फांसी पर लटकाया जा सकता है। बता दें कि निर्भया मामले में मुकेश, पवन, अक्षय नाम के दोषियों ने दया याचिका दायर नहीं की थी।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपरेपगैंगरेपक्राइमरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?