लाइव न्यूज़ :

यूपी: निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरी ने गोली मारकर की आत्महत्या, जानें वजह

By भाषा | Updated: November 18, 2019 08:20 IST

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने पीटीआई भाषा को बताया, “आशीष गिरि का किडनी और लीवर दोनों खराब हो गए थे। वह तनाव में थे।''

Open in App
ठळक मुद्देनिरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरि ने रविवार सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। शव का पोस्टमार्टम कर उसे निरंजनी अखाड़ा के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरि ने रविवार की सुबह खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। गिरि पिछले काफी समय से बीमार थे और अवसाद से ग्रस्त होने के कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरि ने रविवार सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

40 वर्षीय गिरि की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजी की विभिन्न रिपोर्ट से पता चला है कि उनका लीवर पूरी तरह से खराब हो गया था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला दिखता है।

शव का पोस्टमार्टम कर उसे निरंजनी अखाड़ा के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने पीटीआई भाषा को बताया, “आशीष गिरि का किडनी और लीवर दोनों खराब हो गए थे। वह तनाव में थे। आज सुबह करीब नौ बजे उन्होंने मोरी गेट स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।”

उन्होंने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही हम घटना स्थल पर गए और इसकी सूचना पुलिस की दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके शव हमें सौंप दिया है।”

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना