लाइव न्यूज़ :

एनआईए का खुलासा, सचिन वाझे के ड्राइवर ने अंबानी के घर के पास खड़ी की थी विस्फोटक से भरी गाड़ी

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2021 13:40 IST

मुकेश अंबानी के घर के पास फरवरी में मिले विस्फोटकों से भरी गाड़ी सचिन वाझे के ड्राइवर ने खड़ी की थी। इस दौरान सचिन वाझे खुद इनोवा गाड़ी में मौजूद था। इसका खुलासा एनआईए ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी के घर के बाहर सचिन वाझे के ड्राइवर ने छोड़ी थी स्कॉर्पियो: एनआईएएनआईए के अनुसार इस दौरान सचिन वाझे स्कॉर्पियो के पीछे चल रहे इनोवा गाड़ी में मौजूद थासचिन वाझे कुछ देर बाद खुद दोबारा बदली हुई नंबर प्लेट के साथ इनोवा से वापस लौटता है और धमकी भरी चिट्ठी छोड़ता है

मुकेश अंबानी के घर के पास फरवरी में विस्फोटक से भरी गाड़ी मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा खुलासा किया है। एनआईए के अनुसार मुंबई पुलिस के गिरफ्तार ASI सचिन वाझे का ड्राइवर जेलेटिन छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मुकेश अंबानी के घर के पास ले गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वहीं, इस दौरान सचिन वाझे स्कॉर्पियों के पीछे चल रहे इनोवा गाड़ी में मौजूद था और खुद उसे ड्राइव रहा था। इस पूरे मामले में स्कॉर्पियों का किस्सा 17 फरवरी से शुरू होता है जब इसके मालिक मनसुख हीरेन ने इसके खराब होने की बात कहकर इसे मुलुंड-एरोली रोड पर खड़ा किया था। सूत्रों के अनुसार इसकी चाबी हीरेन ने बाद में उसी दिन वाझे को उसके सिटी पुलिस हेडक्वॉर्टर में स्थित ऑफिस में सौंप दी थी।

वाझे के ड्राइवर ने इसके बाद अगले दिन स्कॉर्पियों को उठाया और ठाणे लाकर साकेत हाउसिंह सोसाइटी की पार्किंग में लगा दिया। वाझे भी इसी सोसायटी में रहता है।

इसके बाद अगले दिन 19 फरवरी को ड्राइवर इस गाड़ी को क्रॉफोर्ड मार्केट में पुलिस हेडक्वॉर्टर ले जाता है और वहां पार्क कर देता है। गाड़ी वहीं खड़ी रहती है और 21 फरवरी को ड्राइवर वापस स्कॉर्पियों को वाझे की हाउसिंग सोसायटी में ले जाता है, जहां ये 25 फरवरी की रात तक खड़ी रहती है। इसी रात ड्राइवर गाड़ी को दक्षिण मुंबई में मुंकेश अंबानी के घर के पास ले जाता है।

एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार, 'वाझे इस दौरान इनोवा में मौजूद था जो एसयूवी के पीछे-पीछे चल रही थी। वाझे का ड्राइवर स्कॉर्पियो को मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ा करता है और इनोवा में बैठ जाता है और वे वहां से चले जाते हैं।' 

धमकी भरी चिट्ठी छोड़ने के लिए वापस आया था वाझे

अधिकारी के मुताबिक इनोवा को मुलुंड टोल नाके को क्रॉस करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा सकता है। ये इनोवा अलग नंबर प्लेट के साथ फिर एंटीलिया के पास लौटती है। इसी समय वाझे कुर्ता-पायजामा पहने हुए स्कॉर्पियों के पास जाता दिखता है और तभी वो धमकी भरी चिट्ठी भी वहां छोड़ता है।

एनआईए इस मामले में मनसुख हीरेन की मौत की भी जांच कर रही है। हीरेन 5 मार्च को मृत पाए गए थे। अधिकारियों के अनुसार वे इस केस में हर बिखरी कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पूरी बात सामने आ सके। एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या किसी अन्य सीनियर अधिकारी को भी पूरे मामले की जानकारी थी।

इस बीच एनआईए मुंबई पुलिस हेडक्वॉर्टर का सीसीटीवी फुटेज भी हासिल करने में जुटी है। इससे इस बात की जानकारी मिलेगी कि वाझे फरवरी के बाद कब कहां किस-किस से मिला था।

टॅग्स :सचिन वाझेमुकेश अंबानीमुंबई पुलिसएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी