लाइव न्यूज़ :

खुद को रॉ एजेंट बताकर बंगाल के राज्यपाल और चुनाव आयोग को लिखता था पत्र, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 16:48 IST

पुलिस ने आरोपी पर फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने, षड्यंत्र रचने, फर्जीवाड़ा के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे खुद को रॉ एजेंट बताकर राज्यपाल और चुनाव आयोग को पत्र लिखने वाला ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों की शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, असल में आरोपी रॉ एजेंट नहीं एक डॉक्टर है।

पश्चिम बंगाल:कोलकाता में एक खुद को रिसर्च एंड एनालिलिस विंग (रॉ) एजेंट बताने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस द्वारा की गई है जिसमें इस शख्स पर आरोप है कि वह खुद को रॉ एजेंट बताकर लोगों के साथ जालसाजी करता था। पुलिस ने मनिमय मंडल नामक इस फेक रॉ एजेंट को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इस पर आरोप है कि यह समय-समय पर राज्यपाल और चुनाव आयोग को पत्र लिखता था और खुद को रॉ एजेंट बताकर उन्हें कई मामलों में सलाह भी देता था। 

ऐसे हुई गिरफ्तारी

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, इस शख्स के बारे में पहले जानकारी मिली तो इसके नाम पर हेयर स्ट्रीट थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी और खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अपने आपको एक डॉक्टर बता रहा है। वहीं इसके खिलाफ कई धाराओं के तहत फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने, षड्यंत्र रचने, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। 

क्यों लिखता था राज्यपाल और चुनाव आयोग को पत्र

मनिमय पर आरोप है कि वह बीच बीच में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सलाह देता था। जब अधिकारियों को इस पर शक हुआ तो मामले को पुलिस को सौंपा गया। अब इसके गिरफ्तारी के बाद पुलिस का यह कहना है कि उनकी आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी किस बुनियाद पर राज्यपाल और चुनाव आयोग को पत्र लिखता था, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

टॅग्स :क्राइमकोलकातापश्चिम बंगालचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े