लाइव न्यूज़ :

रीवा में नवविवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया, पति के साथ पिकनिक मनाने गई थी महिला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 26, 2024 11:00 IST

अपने बयान में महिला ने आरोप लगाया कि एक वीडियो बनाया गया था और आरोपियों ने घटना के बारे में बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। दंपति डर के कारण आगे नहीं आए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक खौफनाक वारदातपिकनिक स्पॉट पर एक महिला के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार कियामहिला ने आरोप लगाया कि एक वीडियो बनाया गया था

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पिकनिक स्पॉट पर एक महिला के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। ये घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ बाहर गई थी। 

रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के अनुसार 21 अक्टूबर को दंपति मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपी व्यक्ति नहा रहे थे, खाना बना रहे थे और (पास में) पार्टी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुरुषों के समूह ने कथित तौर पर दंपति को रोका और पति पर हमला करना शुरू कर दिया। पति को बंधक बना कर पत्नी के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बनाया।

रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अपने बयान में महिला ने आरोप लगाया कि एक वीडियो बनाया गया था और आरोपियों ने घटना के बारे में बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। दंपति डर के कारण आगे नहीं आए।

उन्होंने बताया कि दंपति ने एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस को मामले की सूचना दी और उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। रीवा एसपी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि चार-पांच आरोपी व्यक्ति थे। हमने अपनी जांच में पाया है कि कई अन्य लोग भी इसमें शामिल थे, जिन्होंने इस समूह की मदद की।" पांच अज्ञात लोगों पर सामूहिक बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना के दिन नवविवाहित जोड़ा दो किलोमीटर दूर पिकनिक स्थल पर जाने से पहले एक स्थानीय मंदिर गया था। आरोपी व्यक्ति घटना के समय नशे में थे पुलिस ने घटनास्थल से देशी शराब की बोतलें बरामद की हैं। अधिकांश आरोपियों की पहचान रीवा जिले के निवासियों के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी व्यक्तियों के वीडियो की भी जांच कर रही है, जो जोड़े के पहुंचने से कुछ क्षण पहले घटनास्थल पर पिकनिक मनाते देखे गए थे

महिला ने पुलिस को बताया कि पांच कथित हमलावरों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू थे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया और उसी दिन शाम 7 बजे एफआईआर दर्ज की गई।

टॅग्स :गैंगरेपक्राइममध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGhaziabad: मोदीनगर में नकाबपोश व्यक्ति ने 80 साल के ज्वेलरी शॉप के मालिक की चाकू मारकर हत्या की, फिर हमलावर से भिड़ा शख्स, देखें डिस्टर्बिंग वीडियो

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतबिहार में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से पिछले छह महीनों में गायब हो गईं 100 से अधिक लड़कियां, लाखों-करोड़ों का मुनाफा कमा रहे हैं मानव तस्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUttar Pradesh: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 युवकों की मौत

क्राइम अलर्टUP: कफ सिरप तस्करी मामले में ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, आरोपियों की बढ़ीं मुसीबतें

क्राइम अलर्टबिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी को रोज सलामी ठोक दे रहे हैं बेखौफ अपराधी, अररिया में दिनदहाड़े स्कूल जा रही एक शिक्षिका को गोली मार कर दी हत्या

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टBhiwandi: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर महिला को दिया गया तीन तलाक, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज