लाइव न्यूज़ :

जिस लड़की का शव मिला था टुकड़ों में, महीनों बाद उसको लेकर पुलिस को मिली यह ख़बर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 11:30 IST

पुलिस का अनुमान था कि 6 महीने पहले मई में उसकी हत्या हो गई थी. इसी साल 4 मई को पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके के निहाल विहार में लड़की के शव के टुकड़े मिले थे.

Open in App

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस समझ रही थी कि झारखंड के रांची की 16 साल की किशोरी की हत्या हो चुकी है, लेकिन वह जिंदा अपने घर पहुंच गई. पुलिस का अनुमान था कि 6 महीने पहले मई में उसकी हत्या हो गई थी. रांची के लापुंग पुलिस स्टेशन के विकास कुमार ने कहा कि हम किशोरी से मिले और उससे मिलकर पता चला कि एक तस्कर जुलाई में उसे चंडीगढ़ लेकर गया था, जहां वह घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी और उसके बाद वह नोएडा में काम करने लगी थी.

रांची पुलिस ने दिल्ली पुलिस को किशोरी के जिंदा होने की खबर दी और बताया कि वह अपने परिवार के पास है. दिल्ली पुलिस में डीसीपी (आउटर) सेजू पी कुरु विला ने इस बात की पुष्टि की. अब जब किशोरी जिंदा है तो सवाल यह है कि मई में मिला शव किसका था. कुरु विला ने कहा कि हम तीनों आरोपियों से फिर पूछताछ करेंगे. बता दें कि इसी साल 4 मई को पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके के निहाल विहार में एक लड़की के शव के टुकड़े मिले थे.

उस वक्त दिल्ली पुलिस शिनाख्त के लिए झारखंड से लड़की के भाई को लेकर आई थी, जिसने पुष्टि भी की थी. इसके बाद 17 मई को करकेटा को अरेस्ट कर पुलिस ने केस को सुलझा लेने का दावा किया था. अक्सर होती थी मारपीट किशोरी ने झारखंड पुलिस को बताया कि उसे और एक अन्य लड़की को अच्छी नौकरी के नाम पर पिछले साल 30 जुलाई को झारखंड से बाहर ले जाया गया. उसे चंडीगढ़ में घरेलू सहायिका का काम दिया गया, जहां अक्सर उससे मारपीट होती और पैसे नहीं दिए जाते थे. वह किसी तरह वहां से भागकर नोएडा पहुंची और एक अन्य प्लेसमेंट एजेंसी से उसने संपर्क किया और वहां कुछ महीनों तक काम किया.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला