लाइव न्यूज़ :

Neet Paper Leak Scandal: सीबीआई रिमांड पर 13 आरोपी, पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश, सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी केंद्रीय एजेंसी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2024 16:05 IST

Neet Paper Leak Scandal: नीतीश कुमार, अखिलेश कुमार, सिकंदर प्रसाज यादुवेंदु, आयुष कुमार उर्फ आयुष राज, बिट्टी कुमार, अमित आनंद, आशुतोष कुमार रोशन कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार, शिवनंदन कुमार और रीना कुमारी शामिल हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देहाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने रिमांड पर लिया है।सीबीआई को जिन 13 आरोपियों की रिमांड मिली है।सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी।

Neet Paper Leak Scandal: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पटना हाईकोर्ट से शुक्रवार को सभी 13 आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बेऊर जेल पहुंची और रिमांड से जुड़ी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए पटना स्थित अपने दफ्तर ले आई। बता दें कि शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट ने इन सभी आरोपियों को जिनको ईओयू ने गिरफ्तार किया था को सीबीआई रिमांड पर देने का आदेश जारी किया था।

बताया जाता है कि सीबीआई इन सभी से अगले पंद्रह दिनों तक पूछताछ करेगी। सूत्र यह भी बताते हैं कि इनमें से कइयों को रॉकी के आमने सामने बैठाकर भी सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। गुरुवार को पटना की अदालत ने रॉकी उर्फ राकेश रंजन की रिमांड सीबीआई को दी थी।

दरअसल, सीबीआई की याचिका को विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने 2 जुलाई को इस आधार पर खारिज कर दी कि गिरफ्तारी के बाद पहले 15 दिनों के भीतर पुलिस हिरासत की मांग करने वाली वैधानिक अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद सीबीआई पटना हाई कोर्ट पहुंची थी। हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने रिमांड पर लिया है।

सीबीआई को जिन 13 आरोपियों की रिमांड मिली है, उसमें नीतीश कुमार, अखिलेश कुमार, सिकंदर प्रसाज यादुवेंदु, आयुष कुमार उर्फ आयुष राज, बिट्टी कुमार, अमित आनंद, आशुतोष कुमार रोशन कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार, शिवनंदन कुमार और रीना कुमारी शामिल हैं। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीटबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए