लाइव न्यूज़ :

जावद जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धुर्वे का अपहरण?, मध्य प्रदेश-राजस्थान पुलिस को सतर्क किया, 2.5 घंटे में छुड़ाया

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 6, 2025 17:10 IST

सीईओ आकाश धुर्वें का 2015 में उनके ही गांव गंगधार (जिला धार, मध्य प्रदेश) की एक युवती से प्रेम प्रसंग था, लेकिन कुछ समय बाद ब्रेकअप हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हालात संभालते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।जांच में सामने आया कि यह मामला एक प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। 2023 में दोनों का रिश्ता दोबारा जुड़ गया और प्रेम कहानी फिर से परवान चढ़ी।

नीमच: नीमच शहर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जावद जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धारवे का कुछ लोगों ने सरेराह अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं में एक तहसीलदार, पांच पटवारी सहित लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे। पुलिस की तत्परता से महज ढाई घंटे के भीतर नागदा में उन्हें सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

कैसे हुआ अपहरण?

सीईओ आकाश धारवे अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी गोमाबाई रोड पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। कार से 5-6 लोग उतरे और धारवे को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। उनके साथ एक और कार थी, जिसमें 4-5 अन्य लोग मौजूद थे।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए मंदसौर से उज्जैन तक पुलिस को अलर्ट कर दिया। पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई और पुलिस की टीमें आरोपियों का पीछा करने लगीं। आखिरकार, नागदा में पुलिस ने दोनों संदिग्ध गाड़ियों को घेर लिया और सीईओ आकाश धारवे को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

प्रेम प्रसंग निकला वजह

पुलिस जांच में पता चला कि यह अपहरण एक प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था। आरोपियों में गंधवानी क्षेत्र के एक तहसीलदार, पांच पटवारी और एक युवती के परिजन शामिल हैं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपियों को नीमच लाया गया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली