लाइव न्यूज़ :

Naxalite Threat To Ashok Choudhary: आदिवासी, दलित, महादलित विरोधी हो..., मारे जाओगे!, नक्सलियों ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ चस्पा किया पोस्टर, दी धमकी, पुलिस सक्रिय

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2024 15:12 IST

Naxalite Threat To Ashok Choudhary: पर्चे में सरकार के खिलाफ आदिवासी, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया है।अशोक चौधरी माओवादियों के खिलाफ अक्सर गलत बयानबाजी करते रहते हैं।युवाओं से पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई का विरोध करने की अपील की गई है।

Naxalite Threat To Ashok Choudhary: बिहार के ग्रामीण मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ नक्सलियों ने गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में एक पोस्टर चिपका कर दलित विरोधी बताया है। लिखा है कि दलित होकर भी दलित, महादलित, आदिवासी एवं किसान विरोधी हैं। मंत्री के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया है।

पोस्टर में यह भी लिखा हया है कि अशोक चौधरी माओवादियों के खिलाफ अक्सर गलत बयानबाजी करते रहते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की तरह से लगाए गए पोस्टर में युवाओं से पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई का विरोध करने की अपील की गई है। पर्चे में सरकार के खिलाफ आदिवासी, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया है।

माओवादियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कमेटियों का गठन, सशस्त्र क्रांति की बात लिखी गई है। साथ ही साथ सरकार और आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी ऐलान कर दिया है। गरीब जनता को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया गया है।

पर्चे में माओवादियों ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा गरीब जनता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही गई है और गरीब किसानों के खिलाफ पुलिसिया दमन का विरोध करने कहा है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट