लाइव न्यूज़ :

वाहन जांच के दौरान बस में बरामद हुआ 1000 गोलियों का जखीरा, ड्राइवर और खलासी हिरासत में, जांच जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2022 17:14 IST

जांच के दौरान टीम ने एक झोले से 1000 गोलियों को बरामद किया. झोले में 315 बोर की 500 गोली, .32 बोर की 400 गोली और बंदूक की 100 गोलियां रखी हुई थीं.

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार किये गये लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि कोलकाता में जहां से गाड़ी चली थी वहां भी जांच की जाएगी. पूछताछ में पुलिस को बताया है कि गोलियों को पटना पहुंचाने के लिए कहा गया था.

पटनाः बिहार के नवादा जिले के रजौली में वाहन जांच के दौरान गोलियों की बडी खेप को बरामद किया गया है. गोलियों की खेप को पुलिस ने नहीं बल्कि उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद किया है. बरामद 1000 गोलियों का जखीरा एक बस से कोलकाता से पटना लाया जा रहा था.

उत्पाद विभाग की टीम ने गोलियों को लेकर पटना जा रहे शख्स को गिरफ्तार कर रजौली पुलिस के हवाले कर दिया है. टीम ने बस के ड्राइवर और खलासी को भी हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही कोलकाता से पटना आने वाली सभी गाड़ियों में जांच पड़ताल तेज कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि बरामद गोलियों से पटना में दहशत फैलाने की साजिश अपराधियों द्वारा रची जा रही थी.

बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम शराब को लेकर रजौली चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रही थी. इसी बीच सामने से आ रही एक बस को उत्पाद विभाग की टीम ने रोका. जांच के दौरान टीम ने एक झोले से 1000 गोलियों को बरामद किया. झोले में 315 बोर की 500 गोली, .32 बोर की 400 गोली और बंदूक की 100 गोलियां रखी हुई थीं.

गिरफ्तार किये गये लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि कोलकाता में जहां से गाड़ी चली थी वहां भी जांच की जाएगी. झोला लेकर बस में बैठे शख्स ने बताया कि उसे ये गोलियां पटना पहुंचाने के लिए भेजा गया है. वहीं, बस से गिरफ्तार शख्स ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसे गोलियों को पटना पहुंचाने के लिए कहा गया था.

इस बीच बड़ी मात्रा में गोलियों के बरामद होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कोलकाता से किसने ये गोलियां पटना पहुंचाने के लिए गिरफ्तार शख्स को दिया था और पटना में गोलियों की डिलीवरी कहां होनी थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली