लाइव न्यूज़ :

शिक्षक ने दूसरी कक्षा की छात्रा को बुलाया और 6 वर्षीय छात्र के गाल पर 5-6 थप्पड़ मारने को कहा, दूसरे टीचर ने कंपास बॉक्स से पीटकर होंठ सूजाया, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 11:17 IST

Navi Mumbai: 28 नवंबर को अंग्रेजी की कक्षा के दौरान, एक अन्य शिक्षक ने कथित रूप से उसी बच्चे को कंपास बॉक्स से पीटा, जिससे उसका होंठ सूज गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि शिक्षक कथित रूप से बच्चे को प्रताड़ित होते देखता रहा और हंसता रहा।किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।स्कूल के कर्मचारियों के आचरण और स्कूल के माहौल की जांच कर रहे हैं।

Mumbai: नवी मुंबई के एक निजी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ छह वर्षीय छात्र के उत्पीड़न और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कामोठे स्थित इस स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ यह प्राथमिकी बच्चे के अभिभावक की शिकायत पर दर्ज की गई है। अभिभावक के बयान के अनुसार, 14 नवंबर को एक शिक्षक ने दूसरी कक्षा की एक छात्रा को बुलाया और उसे एक लड़के के गाल पर पांच से छह थप्पड़ मारने को कहा। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक कथित रूप से बच्चे को प्रताड़ित होते देखता रहा और हंसता रहा।

शिकायत के अनुसार, 28 नवंबर को अंग्रेजी की कक्षा के दौरान, एक अन्य शिक्षक ने कथित रूप से उसी बच्चे को कंपास बॉक्स से पीटा, जिससे उसका होंठ सूज गया। प्रारंभिक जांच के बाद बुधवार को कामोठे थाने में किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हम स्कूल के कर्मचारियों के आचरण और स्कूल के माहौल की जांच कर रहे हैं।”

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय आदिवासी छात्रा ने आत्महत्या की

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की मुरबाद तहसील में एक सरकारी आश्रम (आवासीय) स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय आदिवासी लड़की ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा सुबह मोरोशी गांव के स्कूल में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई।

उन्होंने कहा कि लड़की ने यह कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल पाया है। कुछ अभिभावकों ने हाल में स्कूल में अत्यधिक कठोर अनुशासन की शिकायत की थी। कुछ दिन पहले स्कूल के दौरे के दौरान आदिवासी कल्याण मंत्री अशोक उइके ने स्कूल में सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceटीचर एलिजिबिलिटी टेस्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?