लाइव न्यूज़ :

4 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर मार-मार कर हत्या?, सड़क पर उतरे लोग, मंत्री नरहरि ज़िरवाल ने कहा-फास्ट-ट्रैक अदालत में मामला चलेगा और

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 15:49 IST

Nashik: आरोपी के खिलाफ फास्ट-ट्रैक अदालत में मामला चलेगा और दो महीने के अंदर मौत की सज़ा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री नरहरि ज़िरवाल ने कहा कि आरोपी को इस जुर्म के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया।पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी गई,

Nashik:महाराष्ट्र के नासिक जिले में चार साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में शुक्रवार को मालेगांव की अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार व्यक्ति के लिए मौत की सज़ा की मांग की। मालेगांव शहर में बंद रखा गया था और हज़ारों लोगों ने पैदल मार्च निकाला। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारियों ने अदालत परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें रोक दिया। इस बीच, राज्य के मंत्री नरहरि ज़िरवाल ने कहा कि आरोपी को इस जुर्म के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री ने शुक्रवार को मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे के साथ मालेगांव तालुका के एक गांव में पीड़ित लड़की के परिजनों से मुलाकात की। जिरवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक भयानक जुर्म है। मैं यह मामला कैबिनेट में उठाऊंगा। आरोपी के खिलाफ फास्ट-ट्रैक अदालत में मामला चलेगा और दो महीने के अंदर मौत की सज़ा दिलाने की कोशिश की जाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि वह सरकार से वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को इस संवेदनशील मामलो में लोक अभियोजक नियुक्त करने का आग्रह करेंगे। पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को डोंगराले गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया और फिर पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी गई,

जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में है। इस क्रूर अपराध से इलाके में लोगों के बीच बहुत गुस्सा है, और नागरिकों एवं स्थानीय संगठनों ने मामले की जल्द जांच और अपराधी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?