लाइव न्यूज़ :

नरसिंहपुरः घरेलू नौकर ने सात वर्षीय बालिका का अपहरण के बाद रेप किया और गला दबाकर मारा, सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 23:21 IST

नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह बालिका अपने स्वजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में मंगलवार की रात नरसिंहपुर के स्टेशनगंज पुलिस थाना क्षेत्र स्थित वीरा लॉन आई थी, जिनके साथ उनके घर पर करीब दो वर्ष से कार्य करने वाला नौकर बद्दू ठाकुर (25) भी आया था।

Open in App
ठळक मुद्देरात को सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे। नौकर बद्दू बालिका और उसके छोटे भाई को साथ लेकर लॉन के गेट की तरफ आया। बालिका को थोड़ी दूर स्थित एक खेत में ले गया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया।

नरसिंहपुरः मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में घरेलू नौकर ने सात वर्षीय एक बालिका का कथित रूप से अपहरण कर बलात्कार किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी नौकर पिछले दो साल से इस बालिका के घर पर काम कर रहा था।

नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह बालिका अपने स्वजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में मंगलवार की रात नरसिंहपुर के स्टेशनगंज पुलिस थाना क्षेत्र स्थित वीरा लॉन आई थी, जिनके साथ उनके घर पर करीब दो वर्ष से कार्य करने वाला नौकर बद्दू ठाकुर (25) भी आया था।

उन्होंने बताया कि रात को सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे। तभी नौकर बद्दू बालिका और उसके छोटे भाई को साथ लेकर लॉन के गेट की तरफ आया। उन्होंने बताया कि बद्दू ने भाई को थोड़ी देर बाद लॉन के अंदर भेज दिया और बालिका को थोड़ी दूर स्थित एक खेत में ले गया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया।

श्रीवास्तव ने बताया कि उसके बाद बद्दू वापस लॉन में आया और मृतका के स्वजनों को बताया कि बालिका नहीं मिल रही है। उसने थोड़ी देर स्वजनों के साथ तलाश भी कराया और इसी दौरान वह गायब हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना के बाद रात को ही चार टीम बनाकर जांच शुरू की गई।

श्रीवास्तव ने बताया कि लॉन में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो उसमें आरोपी बालिका को ले जाते दिखा। उन्होंने बताया कि फुटेज से जानकारी मिलने के बाद बद्दू को पकड़ा गया और उससे पूछताछ करने पर उस स्थान की जानकारी मिली जहां पर लड़की का शव पड़ा था।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बालिका का शव बुधवार को नजदीक ही एक खेत में मिला। श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करना कबूल लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला