लाइव न्यूज़ :

नारद घोटाला: तृणमूल सांसद अपरूपा पोद्दार ने ईडी को सौंपे दस्तावेज

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:05 IST

इस मामले में ईडी ने लॉकडाउन शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को दस्तावेज जमा कराने के लिए नोटिस भेजे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर घोटाले में शामिल सभी लोगों ने जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए हैं।नारद न्यूज पोर्टल की ओर से 2014 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता और मंत्री एक कंपनी की मदद के लिए पैसे लेते दिखाई दिए थे।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपरूपा पोद्दार ने नारद टैप कांड के संबंध में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दस्तावेज सौंपे। ईडी सूत्रों ने कहा कि पोद्दार ने अपने दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में अपने पति के माध्यम से विभाग के कार्यालय को भेजे।

ईडी ने लॉकडाउन शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को दस्तावेज जमा कराने के लिए नोटिस भेजे थे। निदेशालय ने आठ जुलाई को इन सभी को स्मरणपत्र भेजकर, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, वर्ष 2016 में सामने आए इस घोटाले के बाद के उनके बैंक खातों का विवरण और उनकी संपत्ति की कीमत से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा था।

सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर घोटाले में शामिल सभी लोगों ने जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए हैं। नारद न्यूज पोर्टल की ओर से 2014 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता और मंत्री एक कंपनी की मदद के लिए पैसे लेते दिखाई दिए थे।

ईडी इस मामले में धन शोधन के पहलू के संदर्भ में जांच कर रहा है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयटीएमसीकेसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने