लाइव न्यूज़ :

नालंदाः बैटरी चोरी के आरोप में शख्स को पीट पीटकर मार डाला, घर बुलाकर जमकर पीटा, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2022 18:55 IST

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाने के नियामत नगर गांव का मामला है. नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में दो मामले दर्ज किए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबैटरी चोरी और दूसरा पीट पीट कर हत्या का.28 लोगों को नामजद किया गया है.25 अज्ञात के खिलाफ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पटनाः बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाने के नियामत नगर गांव में बुधवार की देर शाम बैटरी चोरी के शक में एक शख्स को ग्रामीणों के द्वारा पीट-पीटकर मार डाले जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र निवासी कारू के रूप में की गई है.

इस मामले में परिजनों ने आज दीपनगर थाना इलाके के कारगिल चौक के समीप एनएच पर शव को सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए जमकर बवाल काटा. नालंदा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि परिजनों ने बैटरी चोरी के आरोप को बेबुनियाद बताया है.

उनका कहना है कि चार की संख्या में आये युवक ने उसे घर से बुलाकर ले गया इसके बाद उसकी हत्या कर दिया है. आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर अडे़ हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि नियामतनगर गांव निवासी सोनू कुमार के ऑटो से बैटरी चोरी कर ली गई थी.

मनीष कुमार गांव में किराये पर रहता था. चोरी के संदेह में मनीष और उसके सहयोगी कारू को ग्रामीणों ने बुलाया. उसके बाद भीड़ ने दोनों की जम कर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जा रही थी, इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई.

मृतक हरनौत थाना इलाके का रहनेवाला था. उसका पूरा परिवार पिछले 30 साल से दीपनगर थाना इलाके में रहकर कबाड़ी का दुकान चलाता था. वहीं, राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोनू और मोहम्मद एजाज को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी.

जबकि नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में दो मामले दर्ज किए गए हैं. एक बैटरी चोरी और दूसरा पीट पीट कर हत्या का. जिसमें 28 लोगों को नामजद व करीब 25 अज्ञात के खिलाफ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली